पंजाब

Dearness Allowance को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, प्रताप बाजबा पहुंचे मिलने

5 Views
Partap Bajwa in protest, Dearness Allowance
Partap Bajwa in protest, Dearness Allowance

पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट में हुया Dearness Allowance को लेकर जम कर हंगामा

Dearness Allowance: महंगाई भत्ते को लेकर चंडीगढ़ में स्थित सिविल सेक्रेटेरिएट में बड़े स्तर पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा हंगामा करते हुए पंजाब सरकार को घेरा जा रहा है। अभी तक महंगाई भत्ते की किस्त नहीं मिलने के रोष में किया जा रहे इस प्रदर्शन में उनका समर्थन करने के लिए विपक्ष लीडर प्रताप सिंह बाजवा भी पहुंच गए हैं। ऐसे में उन्होंने कर्मचारियों के पक्ष में भाषण देते हुए पंजाब सरकार को घेर डाला है।

Dearness Allowance: पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट में कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन करते हुए कहा गया कि बदलाव के नाम पर आई आम आदमी पार्टी अब उन कर्मचारियों को ही पूछ नहीं रही है, जिन्होंने भर भर पेटियां इनको वोट डाली थी। हालात इससे क्या खराब होंगे कि अब कर्मचारियों को अन्य मांगों के साथ-साथ महंगाई भत्ते के लिए भी रोज प्रदर्शन करना पड़ेगा। जबकि पिछली सरकारों में ऐसा बहुत ही कम बार हुआ है और इस सरकार में पहले डेढ़ साल में ही महंगाई भत्ते तक को लेने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

कर्मचारियों के खिलाफ है सरकार

इस धरना प्रदर्शन में शामिल होते हुए विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा ही सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ रही है। जिसके कारण ही महंगाई भत्ते की किस्त लेने के लिए भी इनको धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस बदलाव वाली सरकार ने इस तरह के बदलाव लाकर रख दिए हैं। जिससे सरकारी कर्मचारियों से लेकर आम व्यक्ति तक परेशान हो रहा है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts