पंजाब

उड़ गई Punjab Old Pension Scheme, बजट में नहीं किया गया जिक्र

38 Views
Punjab Old Pension Scheme
Punjab Old Pension Scheme

इस साल भी ओल्ड पेंशन स्कीम के लागू होने के आसार मद्धम

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़
Punjab Old Pension Scheme: पंजाब सरकार की तरफ से वित्त 2024-25 का बजट पेश कर दिया गया है और इस पूरे बजट स्पीच में ओल्ड पेंशन स्कीम का कहीं पर भी जिक्र तक नहीं किया गया है। जिससे ऐसा लग रहा है कि ओल्ड पेंशन स्कीम सरकार के पोर्टफोलियो से ही उड़ गई है। ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर सरकार की तरफ से कोई ऐलान नही करने के चलते सरकारी कर्मचारियों को भी बहुत ही ज्यादा निराशा हुई है। सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव के चलते इस वित्त साल में ओल्ड पेंशन स्कीम का ऐलान हो जाएगा परंतु ऐसा कुछ भी बजट स्पीच में नजर नहीं आया है।

जानकारी अनुसार पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पिछले विधानसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों को यह वादा किया था कि पंजाब में वह ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करेंगे इसके पश्चात जब वह सत्ता में आए तो उन्होंने न सिर्फ कमेटी का गठन किया बल्कि एक नोटिफिकेशन भी जारी किया जिसके तहत पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देने का रास्ता तैयार किया गया था।

लोकसभा चुनाव से पहले इस बजट में Punjab Old Pension Scheme को लेकर थी उम्मीद

कर्मचारियों को उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव से पहले इस बजट में ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा ऐलान किया जाएगा और उसे ऐलान में ओल्ड पेंशन स्कीम का तोहफा मिलेगा। बजट में ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दिया है और ओल्ड पेंशन स्कीम के संबंध में ऐलान करना तो दूर की बात इसके संबंध में कोई बात भी नहीं की गई है जिस कारण ही इस बजट ओल्ड पेंशन स्कीम के रूप में कर्मचारियों द्वारा काला बजट भी करार दिया है। कहना है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने वादे से मुकरते हुए उन्हें लाभ नहीं दिया है जिसका वह आगामी लोकसभा चुनाव में इसके संबंध में अपनी अलग रणनीति अपनाएंगे

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts