पंजाब

Punjab Police ने हमलावर का किया एनकाउंटर

47 Views
Punjab Police
Punjab Police

Punjab Police: पिछले दिन हमलावरों की तरफ से एक नौजवान का कत्ल करने के बाद कार लेकर भाग गया था। लेकिन कार का एक्सीडेंट होने पर कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए थे। उसको लेकर पटियाला पुलिस लगातार छानबीन कर हमलावरों को ढूंढ रही थी। छानबीन के दौरान हमलावर की तरफ से पुलिस पर फायरिंग कर दी इसके जवाब पर पुलिस ने भी हमलावर पर जवाबी कार्रवाई कर दी। जिस के बाद हमलावर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। Punjab Police

यह भी पढ़े :

इस मौके पर एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि पिछले दिन हमलावरों की तरफ से समीर कटारिया का कत्ल कर दिया था जिसको लेकर जगह जगह पर छानबीन की जा रही थी कि इस दौरान एक वियक्ति पर शक हुआ तो मुलजम की तरफ पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। जिसको देखकर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर दी इस जवाबी कारवाई में मुल्जम अभिषेक गंभीर जख्मी हो गया। जिसको इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि चार हमलावर पहले लुधियाना से i20 कार को लूटने के बाद कार को लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर ट्रेन से पटियाला पहुंच वारदात को अंजाम दिया था। Punjab Police

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts