पंजाब

कांग्रेस में बगावत, पूर्व विधायक बोले नवजोत सिंह सिद्धू से चिढ़ते हैं प्रताप बाजवा

48 Views
Navjot Sidhu vs Partap Bajwa
Navjot Sidhu vs Partap Bajwa

Navjot Sidhu vs Partap Bajwa से पूछा क्यों किया जा रहा है हमसे गलत व्यवहार ?

Navjot Sidhu vs Partap Bajwa : नवजोत सिंह सिद्धू और प्रताप सिंह बाजवा के बीच में छिड़ी जुबानी जंग के बीच में कुछ पूर्व विधायकों की तरफ से प्रताप सिंह बाजवा पर दोष लगा दिया है कि वह नवजोत सिंह सिद्धू और उसके साथ चलने वाले कुछ कांग्रेस लीडरों से चिढ़ते हैं। जिस कारण ही उन्हें कांग्रेस के समागम से नहीं बुलाया जाता बल्कि कांग्रेस के समागम से उन्हें अलग रखा जाता है। यहीं पर प्रताप सिंह बाजवा पर भी सवालिया निशान लगाते हुए कहा गया कि वह सरकार के खिलाफ कोई बड़ा समागम क्यों नहीं कर रहे हैं ? आखिरकार उनकी चुप्पी का राज क्या है ?

इस जुबानी जंग से साफ जहर हो रहा है कि कांग्रेस पार्टी में बड़े स्तर पर बगावत छिड़ चुकी है। जिसमें प्रताप सिंह बाजवा और नवजोत सिंह सिद्धू की टीम आमने-सामने हो रही है। नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा है परंतु अपने ही ट्विटर अकाउंट और सोशल मीडिया के अन्य अकाउंट से अपने साथियों द्वारा लिखे जाने वाले शब्दों को पोस्ट किया जा रहा है। जिससे साफ लग रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू कुछ नहीं कहते हुए भी सब कुछ कहने में लगे हुए हैं।

रैलियों और समागम में बुलाया ही नहीं जाता

नवजोत सिंह सिद्धू और प्रताप सिंह बाजवा के बीच में छिड़ी जंग के दौरान नवजोत सिद्धू ने एक बार फिर से प्रताप सिंह बाजवा पर हमला बोलते हुए पूछा है कि जब उन्हें कांग्रेस के रैलियों और समागम में बुलाया ही नहीं जाता है तो उनके द्वारा की जाने वाली रैलियों में हुए इक्कठ की प्रशंसा करने की जगह उनके खिलाफ क्यों बोला जा रहा है। कांग्रेस पार्टी में नवजोत सिंह सिद्धू और कुछ कांग्रेस के लीडरों का हौसला बढ़ाने की जगह उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है।

कल प्रताप सिंह बाजवा द्वारा भी नवजोत सिंह सिधु पर हमला बोलते हुए काफी कुछ बोला गया था, देखे उस वीडियो को जिसमे प्रताप सिंह बाजवा ने काफी कुछ बोला गया था।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts