चंडीगढ़

Reserve Bank of India: 2000 रूपए के नोट को लेकर आई, नई अपडेट

15 Views
Reserve Bank of India
Reserve Bank of India

Reserve Bank of India की तरफ से कहा गया है कि 19 मई को प्रचलन से हटाए गए 2,000 रूपए के 9,330 करोड़ रूपए के नोट अभी तक सिस्टम में हैं।  जबकि 29 दिसंबर तक 97.38 प्रतिशत नोट जमा हो चुके है। RBI ने 19 मई, 2023 को 2000 रूपए नोट को वापिस लेने के लिए घोषणा की थी। इसमें कहा गया था कि 19 मई, 2023 तक 2000 रूपए के नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रूपए था और 29 दिसंबर तक 2,000 रूपए के नोट 9,330 करोड़ रूपए वापस नहीं आए है. इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक प्रचलन में थे 2000 रूपए नोट के 97.38% बैंक में जमा हो चुके है। Reserve Bank of India

Reserve Bank of India: 2000 रूपए के नोट 97.38% बैंक में हो चुके जमा

2000 रूपए के नोटों के बारे में RBI की तरफ से समय-समय पर प्रकाशित की जाती है। अगर बात करें कि 2000 रूपए के नोट वापिस जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2023 थी लेकिन इसके बाद इस तिथि को बढ़ा कर 07 अक्टूबर, 2023 कर दी थी। इसके बारे में उन्होंने कहा कि 2000 रूपए के नोट अभी भी वैध हैं। Reserve Bank of India

09 अक्टूबर, 2023 से 2,000 रूपए के नोट बदलने की सुविधा रिजर्व बैंक के जारीकर्ता कार्यालयों में भी उपलब्ध थी। 2000 रूपए  के नोट बैंक के काउंटरों पर स्वीकार किए जा रहे हैं और 2000 रूपए के नोट उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए भी स्वीकार किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, कोई भी देश में अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए इंडिया पोस्ट के माध्यम से RBI के 19 कार्यालयों में 2000 रूपए के बैंक नोट भेज सकता है। Reserve Bank of India

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts