अरविन्द केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
नई दिल्ली, 20 अगस्त (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने Sugar prices को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ने को इथेनॉल उत्पादन की ओर मोड़ने के फैसले से चीनी का उत्पादन प्रभावित हुआ और इसके चलते Sugar prices में तेज बढ़ोतरी हुई है।
केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि 17 दिन पहले चीनी करीब 46 रुपये प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो हो गई है। उन्होंने इस कीमत वृद्धि के लिए केंद्र सरकार की इथेनॉल नीति को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को बढ़ावा देते हुए दावा किया था कि इससे पेट्रोलियम आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा की बचत होगी। केजरीवाल के मुताबिक, गन्ने को इथेनॉल उत्पादन की ओर मोड़ने से चीनी की उपलब्धता प्रभावित हुई और अब देश के सामने चीनी आयात करने की स्थिति बन रही है।
Sugar prices: ‘विदेशी मुद्रा बचाने की कोशिश, अब चीनी आयात की नौबत’
केजरीवाल ने कहा कि भारत पहले चीनी का निर्यात करता था, लेकिन अब आयात की योजना बनाने की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर गन्ने का बड़ा हिस्सा इथेनॉल उत्पादन में इस्तेमाल होगा तो घरेलू चीनी की जरूरत कैसे पूरी होगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहन मालिकों को माइलेज में कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और दूसरी तरफ महंगी चीनी खरीदने का बोझ आम लोगों पर पड़ रहा है।
केजरीवाल ने केंद्र सरकार के फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को किसी भी नीति को लागू करने से पहले उसके संभावित असर का आकलन करना चाहिए। उन्होंने नोटबंदी और कोरोना महामारी के दौरान सरकार के फैसलों को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि सरकार के फैसलों का असर आम जनता को भुगतना पड़ रहा है और चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी इसका एक उदाहरण है।
यह भी पढ़े :- 5 सितंबर से शुरू होंगी Khedan Watan Punjab Diyan 2026