पंजाब

Panjab University Elections : आदिल बराड़ होंगे प्रधान पद के उम्मीदवार

6 Views
Panjab University Elections - Adil Barar to be the presidential candidate
Panjab University Elections - Adil Barar to be the presidential candidate

चंडीगढ़, 20 अगस्त (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई एएसएपी (Association of Students for Alternative Politics) ने Panjab University Elections के लिए अपने प्रधान पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। संगठन ने आदिल बराड़ को प्रधान पद के लिए मैदान में उतारा है। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा सांसद गुरमीत सिंह ‘मीत हेयर’ और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने की।

मीत हेयर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा छात्र सक्रियता और युवाओं की सार्वजनिक जीवन में भागीदारी को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी धर्म और जाति की राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठा रही है।

उन्होंने आदिल बराड़ को छात्र हितों की लड़ाई में लगातार सक्रिय रहने वाला उम्मीदवार बताते हुए कहा कि वह सीनेट प्रोटेस्ट सहित कई छात्र आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं। बराड़ लॉ विभाग के सबसे कम उम्र के डिपार्टमेंटल रिप्रेजेंटेटिव (डीआर) बनने के साथ छात्रों का भरोसा हासिल कर चुके हैं।

Panjab University Elections : शिक्षा और खेल उनके चुनाव अभियान के प्रमुख मुद्दे होंगे

विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने कहा कि शिक्षा अब देश के प्रमुख राजनीतिक मुद्दों में शामिल हो चुकी है और एएसएपी लगातार छात्र समस्याओं को उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि आदिल बराड़ ने डीआर चुनाव में सबसे अधिक वोट हासिल किए, जो छात्रों के बीच उनकी स्वीकार्यता को दर्शाता है।

सुखानंद ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को सफाई व्यवस्था सहित कई जमीनी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मुद्दों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की जवाबदेही और संवेदनशीलता जरूरी है।

प्रधान पद के उम्मीदवार आदिल बराड़ ने कहा कि शिक्षा और खेल उनके चुनाव अभियान के प्रमुख मुद्दे होंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनका समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

एएसएपी नेताओं ने कहा कि संगठन पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र सक्रियता को मजबूत करने के साथ-साथ बेहतर शैक्षणिक और खेल माहौल तैयार करने के लिए काम करेगा।

यह भी पढ़े :- Sugar prices : 17 दिनों में चीनी 20 महंगी

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts