पंजाब

Sukhbir Badal की भगवंत मान को चेतावनी, माफी मांगे नहीं तो होगा केस

48 Views
Sukhbir Singh Badal Statement
Sukhbir Singh Badal Statement

मैं पंजाब बोलता हूं कार्यक्रम में भगवंत मान द्वारा प्रकाश सिंह बादल का नाम लेकर रखे गए थे कुछ तत्थ

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पूर्व उपमुख्यमंत्री Sukhbir Badal ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दे दी है कि वह अगले 7 दिन में पब्लिक में माफी मांगे अन्यथा वह उनके खिलाफ मानहानि के लिए फौजदारी केस कर देंगे। सुखबीर सिंह बादल ने यह धमकी देते हुए बाकायदा सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो भी जारी की है। सुखबीर सिंह बादल द्वारा अपनी इस वीडियो में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रति काफी अपशब्दों की वार्ता भी की है l जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को नालायक तक कह डाला है।

https://twitter.com/officeofssbadal/status/1720359629572759872

भगवंत मान द्वारा सिर्फ झूठ बोलने के लिए ही रखा गया था यह डिबेट का ड्रामा : Sukhbir Badal

Sukhbir Singh Badal द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा एक ड्रामा रखते हुए डिबेट को लुधियाना में रखा गया। इस डिबेट में किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया गया और उन्हें पता था कि यह डिबेट एक ड्रामा है l जिस कारण ही कोई भी विपक्षी पार्टी का लीडर इसमें शामिल होने तक नहीं पहुंचा। सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सिर्फ झूठ बोलने के लिए ही यह कार्यक्रम रखा गया था l

इस झूठ कार्यक्रम में उनके द्वारा कई ऐसे गलत तथ्य भी पेश किए गए हैं , जिनको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसवाईएल नहर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर लगाए गए गंभीर दोष को वह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए अगले 10 दिन के अंदर भगवंत मान को माफी मांगनी होगी अन्यथा वह उनके खिलाफ मानहानि के लिए फौजदारी केस अदालत में डाल देंगे।

यह भी पढ़े :

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts