चंडीगढ़

राज्यपाल से मिले Sunil Jakhar, हरजोत बैंस को गिरफ्तार करने की रखी मांग

30 Views
Sunil Jakha
Sunil Jakha

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Punjab BJP के प्रधान Sunil Jakhar ने पंजाब के Governor बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात करते हुए बलविंदर कौर आत्महत्या के मामले में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

यह खबर भी पढ़े :

Sunil Jakhar: राज्यपाल का भरोसा, जल्द करेंगे जवाब तलब

राज्यपाल से मुलाकात करने के पश्चात सुनील कुमार जाखड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार प्रचार कर रही है कि वह बेरोजगारों को नौकरियां दे रही हैं जबकि असल सच्चाई यह है कि नियुक्ति पत्र हासिल करने के लिए बलविंदर कौर जैसी बहनों को अपनी कुर्बानी तक देनी पड़ रही है। सुनील कुमार जाखड़ ने कहा कि बलविंदर कौर द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में साफ तौर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह का नाम लिखा हुआ है जबकि पंजाब पुलिस कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस के खिलाफ मामला दर्ज करने की जगह बलविंदर कौर के पति वह उसके ससुर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने में लगी हुई है इससे ज्यादा पंजाब में जंगल राज नहीं हो सकता है। Sunil Jakhar

Harjot Singh Bains की गिरफ्तारी का मिला है भरोसा

सुनील कुमार जाखड़ ने बताया कि पंजाब के Governor of Punjab Banwarilal Purohit के साथ मुलाकात करते हुए उन्होंने Harjot Singh Bains के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करते हुए उन्हें Arrest करने की मांग की गई है। इस पर Governor की तरफ से उन्हें भरोसा दिया गया है कि वह Government से जवाब तलब करते हुए पूरे मामले की जानकारी लेंगे परंतु साथ-साथ ही उन्होंने यूनियन मेंबर वह परिवार मेंबरों को भी सलाह दी है कि वह पुलिस के पास अपनी कार्रवाई को जारी रखें।

सुनील कुमार जाखड़ ने कहा कि हरजोत सिंह के खिलाफ हर हाल में मामला दर्ज करवाया जाएगा अगर ऐसा नहीं हुआ तो सरकार के खिलाफ एक बड़ा संघर्ष छेड़ा जाएगा क्योंकि यह सरकार कातिलों को बचाने में लगी हुई है

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts