पंजाब

Advocate General को लेकर घमासान, छुट्टी को लेकर माहौल हुया गर्म

51 Views
Advocate General
Advocate General

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब के एडवोकेट जनरल विनोद घई (Advocate General) की छुट्टी को लेकर एक बार फिर से माहौल काफी ज्यादा गर्म हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज या कल के दौरान विनोद घड़ी द्वारा अपना इस्तीफा दे दिया जाएगा। एडवोकेट जनरल के मामला काफी ज्यादा गर्म होने के साथ-साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम मजीठिया द्वारा भी इस मामले में ट्वीट करते हुए पंजाब सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। Advocate General Punjab

यह खबर भी पढ़े :

Advocate General: Bikram Majithia ने किया ट्वीट, AG नही मुख्यमंत्री नाकाबिल

विक्रम मजीठिया ने ट्वीट करते हुए दावा किया है कि पंजाब के एडवोकेट जनरल Vinod Ghai की छुट्टी अब लगभग तय है। पिछले डेढ़ साल में मौजूदा सरकार द्वारा अपना तीसरा एडवोकेट जनरल लगाया जाएगा। विक्रम मजीठिया ने लिखा है कि एडवोकेट जनरल चाहे कितना भी मर्जी काबिल हो परंतु जब आपके राज्य का मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ही नालायक हो तो केस कुछ अलग ही बनता है।

मजीठिया ने यहां पर यह भी दावा किया है कि पंजाब पहले से ही आई सी यू में है तो एडवोकेट जनरल बेचारा क्या करेगा। वह तो हर केस हारेगा ही। Advocate General

विक्रम मजीठिया के साथ-साथ विपक्ष के दूसरे दल वह विपक्षी लीडरों द्वारा पंजाब सरकार को इस मामले में घेरा जा रहा है आप देख जाना यह है कि आने वाले कुछ घंटे या दोनों में एडवोकेट जनरल को हटाकर दूसरा लगाया जाता है या फिर नहीं।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts