पंजाब

ठेका मुलाजम मोर्चा पंजाब के कारकुन की तरफ से चेतन जोड़ामाजरा का फूंका पुतला

42 Views
Punjab News
Punjab News

Punjab News: ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब की तरफ से समाना के बस स्टैंड के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस रोष प्रदर्शन पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा का पुतला फूंका गया। Punjab News

इस मौके पर हाकम सिंह धनेटा ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से किए वादों को ना पूरा करने पर आज समाना सहित पूरे पंजाब में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया और पुतला फूंका गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले भगवंत सिंह मान ने कहा था कि हमारी सरकार बनने के बाद सभी ठेका मुलाजम को पक्का कर दिया जाएगा।

परंतु आम आदमी पार्टी सरकार बनने के बाद हमारा किसी तरह का कोई भी काम नहीं हुआ यानी हम कच्चे के कच्चे ही रह चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि आम आदमी पार्टी गांव से शुरू हुई है और गांव से ही चलती रहेगी जो कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह हमारी बद किस्मती है कि हमारी जथेबंधियो की तरफ से लगातार धरने प्रदर्शन करने के बावजूद भी पंजाब सरकार ने नहीं सुनी है। Punjab News

Punjab News: CM मान दफ्तर की तरफ से मीटिंग का समय देने के बाद भी नहीं हुई मीटिंग

उनका यह भी कहना है कि डिप्टी कमिश्नर से लिखित में सीएम मान से मीटिंग की अर्जी लेने के बावजूद भी उन्हें काफी बहाने बनाकर रोका गया है और वह जितनी बार भी चंडीगढ़ उनसे मीटिंग के लिए गए हैं उतनी बार ही उन्हें खाली वापिस मुड़ना पड़ा है। क्योंकि हर बार उन्हें यह कहकर कह दिया जाता है कि सीएम का शेड्यूल अभी बिजी होने के कारण वह मीटिंग नहीं अटेंड कर सकते है। उन्होंने ने कहा कि ठेका मुलाजम मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि जहां-जहां पंजाब के मंत्री अभी एमपी के इलेक्शन के लिए वोट मांगने जायेंगे तो उसे हम यह सवाल करेंगे की आप अपने कहे हुए बातों पर अटल क्यों नहीं रहे हैं। Punjab News

यह भी पढ़े:

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts