पंजाब

पेपर सही न होने पर विद्यार्थी ने की आत्म-हत्या

62 Views
Student Commits Suicide News
Student Commits Suicide News

Student Commits Suicide News: 12वीं कक्षा के स्टूडेंट ने पेपर सही न होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसका शव घर के बाथरूम में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस ने विद्यार्थी के परिवार के बयानों पर आईपीसी की धारा 174 की कार्यवाही शुरू कर दी है। Student Commits Suicide News

मृतक की पहचान जीवन निवासी गदईपुर के रूप में हुई है। मृतक जीवन के परिवार ने पुलिस को बताया कि हाल ही में 12वीं के पेपरों के बाद वह काफी परेशान रहता था। बीती देर शाम बाथरूम में उसने फंदा लगा लिया। उन्होंने कहा कि जीवन काफी देर तक बाथरुम से बाहर नहीं आया तो उन्होंने गेट खटखटाया लेकिन कोई जवाब ना आने पर उन्होंने बड़ी मुश्किल से बाथरूम की कुंडी खोली। उन्होंने ने कहा कि वह अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जीवन फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद उसके शव को नीचे उतरा गया और सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर ही पहुंच गई। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है Student Commits Suicide News

Student Commits Suicide News: आर्ट्स स्ट्रीम में पढ़ाई कर रहा था मृतक जीवन

इस मौके पर जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 8 के SHO संजीव कुमार ने बताया कि मृतक जीवन के पिता फैक्ट्री में काम करते हैं और पिछले दिन ही जीवन से उनके पिता का फोन भी टूट गया था। फ़ोन टूटने और पेपर भी सही न होने के चलते वह परेशान रहता था। इस परेशानी के चलते उसने यह कदम उठा लिया। उन्होंने कहा कि जीवन आर्ट्स स्ट्रीम में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी था।

यह भी पढ़े:

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts