पंजाब

Punjab Vidhan Sabha Session का समूचा कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल

9 Views
Punjab Vidhan Sabha Session
Punjab Vidhan Sabha Session

Punjab Vidhan Sabha Session: कर्नाटक विधान सभा स्पीकर के नेतृत्व वाले शिष्टमंडल द्वारा संधवां के साथ मुलाकात

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़, 22 नवंबरः
पंजाब विधान सभा में पहली बार लागू किये (Punjab Vidhan Sabha Session) नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन प्रोजैक्ट सम्बन्धी जानकारी हासिल करने के लिए पंजाब के दौरे पर आए कर्नाटक विधान सभा स्पीकर के नेतृत्व वाले शिष्टमंडल ने आज पंजाब विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां के साथ मुलाकात की।

इस शिष्टमंडल में कर्नाटक विधान सभा स्पीकर श्री यू. टी. खादेर फ़रीद, सचिव कर्नाटक विधान परिषद श्रीमती के. आर. महालक्ष्मी, सचिव कर्नाटक विधान सभा श्रीमती एम. के. विशालकशी के इलावा कर्नाटक स्पीकर के निजी सचिव श्री महेश कारजगी, सलाहकार श्री ओम प्रकाशा, कर्नाटक विधान परिषद की अतिरिक्त सचिव श्रीमती एस. निर्मला, डायरैक्टर (आई. टी.) श्री जे. ई. शशीधर, ओ. एस. डी. टू चेयरमैन विधान परिषद श्रीमती के. डी. शीला और चीफ़ एडीटर ऑफ डिबेटस श्री एम. शशिकांत शामिल हैं।

आज यहाँ पंजाब विधान सभा सचिवालय में हुई मीटिंग के मौके पर अपने विचार पेश करते हुये स्पीकर स. संधवां ने बताया कि पंजाब विधान सभा के समूचे कामकाज को कागज़ रहित कर दिया गया है और विधान सभा सत्रों का समूचा कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल और पेपरलैस तरीके से हो रहा है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन ( नेवा) कान्फ़्रेंस-कम-वर्कशाप करवा के समूह विधायकों और प्रशासनिक सचिवों को नयी प्रणाली के अंतर्गत कामकाज करने का प्रशिक्षण दिया गया था। उन्होंने बताया कि पंजाब विधान सभा के कामकाज को हाई-टेक बनाने और आधुनिक प्रौद्यौगिकी के साथ जोड़ने के लिए डिजिटल विंग स्थापित किया गया है। डिजिटल विंग में आई. टी. सैल, एन. आई. सी. सैल, हाई टेक ट्रेनिंग रूम (नेवा सेवा केंद्र), हाई-टेक कंट्रोल रूम, नैटवर्क कंट्रोल रूम शामिल हैं।

पंजाब विधान सभा में पहली बार लागू किये नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन प्रोजैक्ट सम्बन्धी जानकारी ली

स्पीकर ने बताया कि कि नेवा एप के प्रयोग से जहाँ सदन की कार्यवाही की लाइव वैबकास्टिंग के द्वारा लोगों की भागीदारी बढ़ी है, वहीं पंजाब विधान सभा के सचिवालय का कामकाज और भी आसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सदन में पेपर भी इलेक्ट्रानिक विधि के द्वारा पेश किये जा रहे हैं और विधान सभा सदस्यों और स्टाफ को कागज़ रहित सहूलतें मिल रही हैं।

कर्नाटक विधान सभा स्पीकर श्री यू. टी. खादेर फ़रीद ने इस मौके पर बोलते हुये कहा कि नेशनल ई विधान एप्लीकेशन एक समर्थ प्रणाली है, जिससे पंजाब विधान सभा की समूची कार्यप्रणाली संतोषजनक ढंग से चलती है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब की तर्ज़ पर कर्नाटक विधान सभा में एक ऐसी व्यवस्था लागू करने के बारे सोच रहे हैं, जो हमारी ज़रूरतों और कार्यप्रणाली के अनुसार काम करे। उन्होंने कहा कि हमें पंजाब विधान सभा से अहम जानकारी प्राप्त हुई है जो हमारे लिए बेहद सहयोगी सिद्ध होगी। इस मौके पर शिष्टमंडल ने सदन का दौरा भी किया और व्यवहारिक तौर पर सदन में लगाऐ गए आई पैड चला कर देखे और नेवा एप की कार्य प्रणाली के बारे जाना।

यह भी पढ़े :

इससे पहले श्री विवेक शर्मा, एस. आई. ओ. (एन. आई. सी.) द्वारा अपनी टीम के सहयोग के साथ एक विशेष पेशकारी शिष्टमंडल को दी गई, जिसमें नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी सांझा की गई। शिष्टमंडल सदस्यों द्वारा नेवा एप सम्बन्धी पूछे गए हर सवाल का एन. आई. सी. की टीम द्वारा संतोषजनक जवाब दिया गया। इस मौके पर स्पीकर स. संधवां द्वारा शिष्टमंडल सदस्यों का सम्मान भी किया।

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts