पंजाब

मौड़ के सभी स्कूल बन्द करने के आदेश से सरकार नाराज, होगी करवाई

9 Views
Deputy Commissioner
Deputy Commissioner

मुख्यमंत्री की रैली को देखते हुए मौड़ के सभी स्कूल 16 दिसम्बर को बंद करने के आदेश हुए थे जारी

मुख्यमंत्री भगवंत मान की बठिंडा में होने वाली रैली को लेकर मोड मंडी के सभी स्कूलों को बंद किए जाने वाले आदेशों पर सरकार काफी ज्यादा सख्त हो गई है। मौड़ मंडी के सभी स्कूलों को बंद करने वाले आदेशों को जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई करने के आदेश Deputy Commissioner की तरफ से जारी कर दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी बठिंडा की तरफ से बिना पूछे ही यह आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके चलते बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर ने जहां जिला शिक्षा अधिकारी से इस मामले में जवाब तलब किया है वहीं उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बठिंडा के जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशों के पश्चात बठिंडा की Deputy Commissioner के अधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब की रैली के अवसर पर मौड़ के सरकारी स्कूलों में सी.एम. सुरक्षा का हवाला देते हुए मौड़ मंडी के सभी सरकारी स्कूलों में 16 दिसम्बर 2023 को छुट्टी घोषित कर दी गई है, जबकि इस इस तरह के आदेश डिप्टी कमिश्नर या सरकार की तरफ से जारी ही नही किए गए थे।

बिना पूछे कैसे जारी कर दिए गए ऐसे आदेश : Deputy Commissioner

मुख्यमंत्री की सुरक्षा का इंतजाम करने के लिए भी किसी को बोला नही गया था तो ऐसे आदेश कैसे जारी कर दिए गए।Deputy Commissioner ने अपने आदेशों में कहा है कि इस तरह के पत्र को जारी करने से पहले अधोहस्ताक्षरी से परामर्श भी नहीं किया गया। आपको लिखा जाता है कि आपके द्वारा जारी किया गया यह पत्र तत्काल वापस लिया जाए। इस प्रकार बिना किसी आदेश के ऐसा करके आपने कर्तव्य पालन में लापरवाही बरती है तथा गैरजिम्मेदाराना कार्य किया है।

2 दिन में देना होगा जबाब, नही तो होगी सीधी करवाई

अत: कारण बताएं कि आपकी इस लापरवाही के लिए आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। इस संबंध में आपका उत्तर दो दिनों के भीतर अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत किया जाना चाहिए। निर्धारित समय के भीतर जवाब न देने पर यह समझा जाएगा कि आप इस संबंध में कुछ नहीं कहना चाहते हैं और आपके खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts