पंजाब

पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय बदला

8 Views

सोमवार 17 तारीख से सरकारी दफ्तरों का समय (Government office timing) सुबह 9:00 से 5:00 बजे होगा

दी स्टेट हैडलाइंस  
चंडीगढ़, 13 जुलाई।

पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय बदल गया है। इस संबंध में पंजाब सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं सोमवार 17 तारीख से एक बार फिर से सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 9:00 से 5:00 बजे ही होगा

पंजाब के आम व राज प्रबंध विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं कि ताजा किए गए समय के अनुसार अब सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों को छोड़ने के लिए जाने वाली बसों का भी समय बदल दिया जाए इसके लिए बकायदा स्टेट ट्रांसपोर्ट के डायरेक्टर को भी पत्र लिख दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार की ओर से फरवरी महीने में फैसला लिया गया था कि मई और जून में बिजली की खपत काफी ज्यादा होती है । इसलिए भीषण गर्मी के कारण आम लोगों समेत कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए 2 मई से 15 जुलाई तक सरकारी दफ्तर (Government office timing) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे की बजाय 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोले जा रहे हैं । पंजाब सरकार के इस फैसले पर पड़ोसी राज्यों ने खूब उंगली उठाई तो पंजाब में विपक्षी पार्टियों ने भी इस फैसले को गलत करार दिया, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने फैसले को हर हाल में सही बताते हुए उसको लागू किया था ।

Read This Also :- 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई Carry On Jatta 3 

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद आम एंव राज प्रबंध विभाग ने इस फैसले को लागू करने के संबंध में बकायदा आदेश जारी कर दिए थे, तब सरकार यह भी कह रही थी कि जरूरत पड़ने पर इस फैसले को आगे भी बढ़ाया जा सकता है, लेकिन अब पंजाब सरकार ने इसे आगे न बढ़ाने का फैसला किया है , जिसके चलते सोमवार 17 जुलाई से दफ्तर (Government office timing) पुनः सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts