चंडीगढ़

Immunity Booster Remedies: इम्यूनिटी को बढ़ने के लिए करें ये उपयोग

69 Views
Immunity Booster Remedies
Immunity Booster Remedies

Immunity Booster Remedies: इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अगर करते है इसका उपयोग तो, कई तरह की बीमारी से रहोगे दूर

इम्यूनिटी (Immunity Booster Remedies) एक ऐसी पॉवर है हो हमारे शरीर को कई तरह की बिमारियों से लड़ने में मदद करता है। इस को हम रोग प्रतिरोधक क्षमता और प्रतिरक्षा भी कहते हैं। बता दें कि अगर हमारी इम्यूनिटी न केवल आपको कई शारीरिक समस्याओं से बचने में मदद करती है, बल्कि कई बिमारियों से भी लड़ने में बहुत मददगार होती है। बता दें कि अगर आपकी इम्यून सिस्टम स्ट्रोंग है तो आप बड़ी बड़ी जानलेवा बीमारी से भी लड़ने में सहाही हो जाते है। Immunity Booster Remedies

सर्दियों का मौसम शुरू हो चूका है और लगातार मौसम में तबदीली आ रही है और इस बदलते  मौसम के कारण आप बीमार हो रहे है तो यानी आप को खांसी जुखाम हो रहा है तो आपकी इम्यूनिटी पॉवर बहुत अधिक कमजोर है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में संक्रमण और इम्यूनोडेफिशियेंसी विकारों का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इस तरह की लगातार प्रॉब्लम होने के कारण आप को डॉक्टर इम्यून सिस्टम को स्ट्रोंग करने के लिए सलाह देते है यानी डाइट पर ध्यान रखने के लिए कहते है।

वैसे तो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए बहुत तरह की दवाई आती है लेकिन अगर आप प्रकिर्तिक तरीको से अपने शरीर इम्मुन सिस्टम को मजबूत करते है तो उस का फायदा अधिक है। आज इस लेख में हम आप को इम्यूनिटी बढ़ाने का तरीके वो भी घेरलू तरीका बताने की कोशिश करेंगे। बस आप ने ये पूरा लेख पढना है। Immunity Booster Remedies

अगर आप चाहते है कि आप इस बदलते मौसम में बीमार नहीं होना चाहते तो आप अपने हेल्दी लाइफस्टाइल को चुने।

  • अच्छी नींद लें
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें
  • बंद डबा फूड का सेवन कम करें
  • लो फैट डाइट का सेवन करें
  • स्ट्रेस ना लें
  • धूम्रपान और तंबाकू का सेवन ना करें
  • वजन को संतुलित करें
  • Vitamin C, D और आयरन का सेवन करें

यह खबर भी पढ़े :

इम्यूनिटी बढ़ने के घेरलू उपाय:

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप घर में मौजूद निम्नलिखित चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सकती है। Home remedies to increase immunity

Immunity Booster Remedies

लहुसन:

लहसुन एक ऐसी औषधि है जो हर घर में पाया जाता है, अक्सर परिवार इसको खाना बनाने में इसका उपयोग करते है। सर्दियों के मौसम में सबसे अधिक लहसुन का उपयोग होता है क्यूंकि इसकी तासीर गरम होती है। ये सर्दी जुखाम और सक्रमण को हमारे शरीर से दूर रखने में सहाही होता है। Immunity Booster Remedies

हल्दी:

अक्सर ही हम सुनते है कि अगर आप को कोई हेल्थ इशू है तो आप गर्म दूध में हल्दी डाल कर इसका उपयोग करें शरीर को फायदा होगा। इस को उपयोग करने से हमारे शरीर से सक्रमण को दूर करने और बिमारियों को खतम करने के सभी गुण है। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो एंटी अक्सिडेंट को बढ़ावा देता है। हल्दी का सेवन भोजन पकाने में जरुर इस्तेमाल करें। Immunity Booster Remedies

Immunity Booster Remedies
खट्टे फल का करें उपयोग:

खट्टे फलों में Vitamin C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमें सर्दी और फ्लू से बचने में मदद करता है। वैसे तो सभी खट्टे फलों में Vitamin C भरपूर होता है और इस फलों में सबसे अधिक संतरा, नींबू, अंगूर पाया जाता है। बिमारियों से बचने के लिए खट्टे फलों का सेवन नियमित रूप से करें।

पपीता का सेवन:

पपीता में VitaminC और Iron भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो पाचक एंजाइमों से भरपूर होता है। इससे आंत स्वस्थ रहतीं हैं जो समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। पपीते का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपायों में से एक है।

तुलसी:

आयुर्वेद में तुलसी को बहुत ही पवित्र माना जाता है, तुसली में विटामिन सी और जिंक का मुख्य स्रोत है। इसमें एंटी-वायरस, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो विभिन्न संक्रमणों को दूर रखता है। तुसली को आप पत्तो को सीधा भी सेवन कर सकते है अगर आप इसको पानी में अच्छे से उबाल कर सेवन करते है तो इसके अधिक फायदे हो सकते है। तुलसी को अदरक और हल्दी के साथ सेवन करते है तो ये हमारे शरीर के लिए औषदी से कम नहीं होती हैं।

अनार:

इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए अनार हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। अनार में vitamin A, C, E और फोलिक एसिड पाया जाता है। अनार में एंटी बैक्टीरियल, एंटी टयूमर और एंटी वायरस गुण होते है जो हमारे शरीर को कई तरह की बिमारियों से बचाने में मदद करते है।

इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए क्या सेवन करें:

चटनी:

आंवले में VitaminC भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसीलिए आप सुबह के समय आंवले की चटनी का सेवन कर सकते हैं। वैसी तो आंवले का आचार, जूस, मुरब्बा और कच्चा भी सेवन में लिया जा सकता है। कुछ लोग इसका सेवन शहद के साथ भी करते हैं।

काढ़ा:

इम्यून सिस्टम को स्ट्रोंग करने के लिए अदरक, दालचीनी, तुलसी का काढ़ा को भी सेवन में लें सकते है। इस को और स्वादिष्ट बनाने में लिए काली मिर्च और नमक डाल कर भी सेवन कर कई तरह की बिमारियों से बचा जा सकता है। Immunity Booster Remedies

इम्यून सिस्टम को स्ट्रोंग करने के लिए घेरलू उपाय को अपनाने से पहले उसकी मात्रा के बारे में डॉक्टर से आवश्य सलाह लें। दी स्टेट हेडलाइंस इस की कोई पुष्टि नहीं करता है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts