पंजाब

बदतमीजी पर उत्तरे सुखपाल खहिरा, मुख्यमंत्री को बोले गलत

7 Views
Punjab vidhan sabha

-- भगवंत मान व सुखपाल खहिरा के बीच तीखी नोकझोंक, की गई बदतमीजी

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा बदतमीजी पर उतर आए हैं। पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सुखपाल सिंह खैरा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ ही बदतमीजी करनी शुरू कर दी जिसको लेकर सत्ता पक्ष के मंत्रियों से लेकर सभी विधायक भड़क गए और सुखपाल खैरा को तमीज से बात करने के लिए बोला गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सुखपाल खैरा को तमीज में रहने की सलाह दी। दोनों तरफ से एक बार माहौल काफी गर्म हो गया था।

यह भी पढ़े : विधानसभा के प्रश्नकाल में नही पहुँचे मंत्री, नाराज हुए स्पीकर

हुआ यह था कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बीच में किसी बात को लेकर नोकझोंक चल रही थी, इसी दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने सुखपाल सिंह खैरा को लेकर कुछ कहा तो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दूसरी तरफ से बोला कि यह (सुखपाल खहिरा) तो ट्विटर पर खेलते हैं। इस पर सुखपाल सिंह खहिरा ने भड़कते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की शान में काफी गलत शब्द बोल दिए। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान व सत्ता पक्ष के सभी मंत्री व विधायक काफी ज्यादा भड़क गए और दोनों तरफ से काफी ज्यादा बहस बाजी शुरू हो गयी।

h

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts