चंडीगढ़

V K Singh बने स्पेशल चीफ सेक्रेटरी टू सीएम, आदेश हुए जारी

1 Views
V K Singh
V K Singh

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा V K Singh को अपना स्पेशल चीफ सेक्रेटरी तैनात कर दिया गया है। इसके संबंध में अधिकृत आदेश भी जारी हो चुके हैं। Vijoy कुमार सिंह सोमवार को सुबह मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में अपनी सीट को संभालेंगे। इस नहीं तैनाती के चलते ऐसा लग रहा है कि पिछले कुछ समय से रुके हुए ऐसे काम भी होने लग जाएंगे। जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर फैसला नहीं दिए जा रहे थे या फिर फैसला लेने पर हिचकिचाहट सी दिखाई दे रही थी। वीके सिंह काफी तेज तर्रार अधिकारी हैं और प्रशासनिक मामलों में उन्हें महारत भी हासिल है। ऐसे में उनकी मुख्यमंत्री दफ्तर में तैनाती होने के चलते सरकार के कामों में तेजी आने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। 

V K Singh
V K Singh

लोक संपर्क में काफी आगे हैं V K Singh

V K Singh न सिर्फ तेज तर्रार अधिकारी है बल्कि लोक संपर्क के मामलों में भी काफी ज्यादा आगे हैं। अभी तक वह जितने भी विभागों में रहे हैं वहां पर लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उनका निवारण करने में सबसे ज्यादा तवज्जो देते आए हैं। वीके सिंह द्वारा कोशिश रही है कि उनके दफ्तर में आया कोई भी व्यक्ति खाली हाथ जाने की जगह अपना काम करवाते हुए खुशी के साथ ही वापस जाएं। अब उनकी तैनाती से ऐसा लग रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री दफ्तर में फुटफाल काफी ज्यादा बढ़ने वाला है क्योंकि अभी तक वेणु प्रसाद जी के सेवा मुक्त होने के पश्चात से यह कुर्सी खाली चलती आ रही है।

मीडिया के संग भी अच्छी दोस्ती रखते हैं वीके सिंह

प्रशासनिक अधिकारियों में कुछ ऐसे अधिकारी रहते हैं जो कि मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं तो कुछ ऐसे अधिकारी भी रहते हैं जो कि मीडिया की काफी करीबी बताए जाते हैं। वीके सिंह का पुराना इतिहास रहा है कि वह कभी भी मीडिया से दूर नहीं रहे हैं बल्कि मीडिया फ्रेंडली होने के चलते उनकी मीडिया कर्मचारियों के साथ खूब दोस्ती रही है। आज भी वीके सिंह ऐसे अधिकारी हैं जो कि मीडिया की खबरों से दरकिनार करने की जगह उनसे बातचीत करते हुए अच्छे संबंधों से खबरों को दुरुस्त करवाने में ज्यादा तवज्जो देते है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts

Share