पंजाब

विजेंद्र सिंगला ने समाना में पहुँच कर किया बड़ा दावा

68 Views
Loksabha Election
Loksabha Election

Loksabha Election: स्व. श्री संत राम सिंगला जी की 19वीं बरसी को समर्पित समाना में पूर्व कैबिनेट मंत्री विजेंद्र सिंगला की तरफ से अपने परिवार सहित स्व. संत राम सिंगला की प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल भेंट किए गए।

इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री विजेंद्र सिंगला ने अपने पिता स्व. संत राम सिंगला की 19 वी बरसी मौके पर उनकी प्रतिमा पर फूल माला भेंट करते हुए कहा कि मेरे पिता ने हमेशा ही समाज की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने हमें हमेशा ही समाज के प्रति लोगों के प्रति सेवा के लिए प्रेरित किया था जिसके तहत पूरा परिवार लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने लोकसभा इलेक्शन के बारे में बोलते हुए कहा कि पंजाब के इलेक्शन लास्ट फेस पर हैं। कांग्रेस की रणनीति पूरी तरह से तैयार है और बहुत जल्द पूरे पंजाब में लोकसभा इलेक्शन के लिए कैंडिडेट की अनाउंसमेंट कर दी जाएगी। Loksabha Election

Loksabha Election

Loksabha Election: पुरे देश में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी-सिंगला

विजेंद्र सिंगल ने इलेक्शन लड़ने के बारे में कहा कि पार्टी अगर मुझे या मेरे परिवार किसी मेंबर को कोई भी आदेश देती है। उस पर 100% मानेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे सभी लोग पसंद करते हैं पटियाला व संगरूर में कोई अधिक फर्क नहीं है। पटियाला के लोग मुझे खूब चाहते हैं और संगरूर वाले भी खूब चाहते हैं। पिछले दिन ही आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी के कांग्रेस में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि कई लोगों के मनों में भेदभाव हो सकता है। क्योंकि कई लोगों की पार्टी के प्रति आस्था जुडी होती है। जब भी पार्टी किसी उम्मीदवार पर फैसला कर लेती है फिर सारी पार्टी इकट्ठी होकर उस उम्मीदवार व पार्टी की जीत के लिए मेहनत करती है। विजेंद्र सिंगला ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पूरे हिंदुस्तान में बड़ी जीत दर्ज कर सरकार बनेगी। Loksabha Election

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts