चंडीगढ़

धान की सीधी बुवाई के लिए 8 घंटे मिलेगी बिजली सप्लाई

7 Views
Harbhajan ETO, Judicial Project
Harbhajan ETO, Judicial Project

--पंजाब सरकार सीधी बुवाई करने वाले किसानों को 1500 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से देगी सम्मान राशि

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 20 मई l
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर में धान की सीधी बुवाई (डी. एस. आर) के लिए 20 से 31 मई, 2023 तक 8 घंटे बिजली सप्लाई यकीनी बनाऐगी। पंजाब के बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने यह जानकारी देते हुये बताया कि धान की सीधी बुवाई के लिए हर कृषि फीडर को वैकल्पिक दिन अनुसार 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जायेगी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सरहदी क्षेत्र ग्रुप (कँटीली तार के पार वाले फीडर) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्विघ्न 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जायेगी। उन्होंने बताया कि डी. एस. आर. क्षेत्रों को ग्रुपों में बांटा गया है और सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 8 घंटे सप्लाई दी जायेगी। हालाँकि कपास क्षेत्र के फीडरों को कपास की बुवाई के लिए रोज़ाना 8 घंटे बिजली सप्लाई मिलती रहेगी।

यह भी पढ़े :- अब 2000 के नोट होंगे बंद, बैंक में जमा करवाने होंगे नोट

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार भूजल को बचाने के लिए किसानों को धान की सीधी बुवाई के लिए उत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि जहाँ राज्य सरकार सीधी बुवाई करने वाले किसानों को 1500 रुपए प्रति एकड़ सम्मान राशि के तौर पर दे रही है, वहीं निर्विघ्न 8 घंटे बिजली सप्लाई देनी भी यकीनी बना रही है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts