पंजाब

भगवंत सिंह मान ने Sri Harmandir Sahib में टेका माथा

11 Views
Bhagwant Singh Mann paid obeisance at Sri Harmandir Sahib
Bhagwant Singh Mann paid obeisance at Sri Harmandir Sahib

Sri Harmandir Sahib पर पहुँच के बेअदबी विरोधी कानून पर किया शुक्राना

चंडीगढ़, 7 मई (ध्रुव)। Bhagwant Mann ने आज Sri Harmandir Sahib में माथा टेककर ‘जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ लागू करने की समझ और शक्ति देने के लिए परमात्मा का शुक्राना किया। मुख्यमंत्री ने इस कानून को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बेअदबी करने वालों के लिए मिसाली सजा सुनिश्चित करेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर सख्त रोक लगाएगा। भगवंत मान वीरवार को Sri Harmandir Sahib में माथा टेकने के साथ पत्रकारों से बात कर रहे थे।

Sri Harmandir Sahib में अरदास करने के पश्चात भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हर सिख के लिए पिता समान हैं और उनकी मान-मर्यादा की रक्षा करना हर पंजाबी और हर सिख का फर्ज है। उन्होंने कहा कि यह कानून इतनी मजबूती से तैयार किया गया है कि दोषी पाए जाने वालों को मरने तक उम्रकैद जैसी कड़ी सजा दी जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में हुई बेअदबी की घटनाएं केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करने तक सीमित नहीं थीं, बल्कि यह राज्य की अमन-शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की गहरी साजिश का हिस्सा थीं। उन्होंने बताया कि देश के नामी कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद इस कानून का मसौदा तैयार किया गया है ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

शिरोमणि कमेटी के कुछ आकाओं ने इस कानून का विरोध किया

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दुनियाभर की सिख संगत और पंजाब के लोगों ने पंजाब विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित इस कानून का स्वागत किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिरोमणि कमेटी के कुछ आकाओं ने इस कानून का विरोध किया क्योंकि वे पहले हुई बेअदबी घटनाओं से जुड़े रहे हैं।

चार दिवसीय “शुक्राना यात्रा” के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होकर परमात्मा का धन्यवाद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा Takht Sri Kesgarh Sahib से शुरू होकर Sri Akal Takht Sahib, Takht Sri Damdama Sahib, Gurdwara Mastuana Sahib, Gurdwara Dukh Niwaran Sahib और Sri Fatehgarh Sahib तक जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल परमात्मा का शुक्राना करना और पंजाब व मानवता की सेवा के लिए मिली जिम्मेदारी के प्रति आभार प्रकट करना है। उन्होंने गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंची संगत का धन्यवाद भी किया।

यह भी पढ़े :- Yuva Saanjh Program : 2,358 युवाओं को गैंगस्टरों के प्रभाव से बचाया

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts