पंजाब

Yuva Saanjh Program : 2,358 युवाओं को गैंगस्टरों के प्रभाव से बचाया

9 Views
Yuva Saanjh Program 2358 Youths Rescued from the Influence of Gangsters
Yuva Saanjh Program 2358 Youths Rescued from the Influence of Gangsters

Yuva Saanjh Program ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान का एक अहम हिस्सा

चंडीगढ़, 6 मई (ध्रुव)। पंजाब पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग को नई दिशा देते हुए अपने Yuva Saanjh Program के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। इस पहल के जरिए अब तक 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर उन्हें गैंगस्टर संस्कृति और नकारात्मक प्रभावों से दूर रखने में मदद की गई है। यह कार्यक्रम ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान का एक अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य संगठित अपराध पर रोक लगाना और युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन देना है।

पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल गौरव यादव ने बताया कि पुलिस दोहरी रणनीति पर काम कर रही है एक ओर सख्त कार्रवाई के जरिए अपराधियों पर लगाम, वहीं दूसरी ओर Yuva Saanjh Program के माध्यम से युवाओं को जागरूक और पुनर्वासित करना। उन्होंने कहा कि मनोवैज्ञानिक प्रोफाइलिंग, काउंसलिंग और परिवार की भागीदारी इस कार्यक्रम के मुख्य आधार हैं।

इस पहल के तहत सोशल मीडिया विश्लेषण के जरिए संवेदनशील युवाओं की पहचान की जाती है, जो आतंकवाद, हिंसा, गन कल्चर या नशाखोरी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। अब तक 1,519 युवाओं की प्रोफाइल ‘युवा सांझ सॉफ्टवेयर’ पर तैयार की गई है। इनमें से 1,490 युवाओं को जागरूक किया जा चुका है, जबकि 1,109 युवाओं ने काउंसलिंग सत्रों में हिस्सा लिया है।

जमीनी स्तर पर जिला ‘युवा सांझ’ समितियां बनाई

कार्यक्रम के संचालन में गुरप्रीत कौर देओ के नेतृत्व में कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (CAD) सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल समय रहते हस्तक्षेप कर युवाओं को अपराध के रास्ते पर जाने से रोकने में मदद कर रही है।

जमीनी स्तर पर जिला ‘युवा सांझ’ समितियां बनाई गई हैं, जिनमें पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक, एनजीओ, सिविल सोसायटी के सदस्य और सामुदायिक प्रतिनिधि शामिल हैं। यह टीमें मिलकर युवाओं को काउंसलिंग, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराती हैं।

गुरमीत सिंह ने बताया कि इस पहल से न केवल अपराध दर में कमी आई है, बल्कि युवाओं को असामाजिक गतिविधियों से दूर रखने में भी मदद मिली है। उन्होंने इसे देशभर में एक अनोखी और प्रभावी पहल बताया।

पंजाब पुलिस का यह मॉडल अब अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है, जो अपराध रोकथाम के साथ-साथ समाज के भविष्य—यानी युवाओं—को सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़े :- धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करती है भाजपा : Harpal Cheema

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts