पंजाब

भगवंत मान जाएंगे जेल

10 Views
Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

तिहाड़ जेल में जा रहे हैं Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान (Bhagwant Mann) कल जेल जा रहे हैं। भगवत मान कल सुबह चंडीगढ़ से रवाना होते हुए दिल्ली की तिहाड़ जेल में जाएंगे जहां पर वह पहले से बन्द दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान की यह मुलाकात लगभग दोपहर 1:00 बजे होगी और इस दौरान उनके साथ संजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा तिहाड़ जेल प्रशासन से यह मांग की थी कि उन्हें अरविंद केजरीवाल से मिलने का समय दिया जाए उनकी इसी मांग को देखते हुए भगवंत मान को मिलने के लिए समय दे दिया गया है।

कथित शराब घोटाले के दोष में तिहाड़ जेल में बंद है अरविंद केजरीवाल

यहाँ पर यह बताना जरूरी है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले के दोष में तिहाड़ जेल में बंद है। अरविंद केजरीवाल पर इस शराब घोटाले को लेकर गंभीर दोस्त लगाए गए हैं और इन देशों का सामना कर रहे अरविंद केजरीवाल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान न सिर्फ बेगुनाह करार दे चुके हैं बल्कि इस पूरे मामले में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की साजिश भी करार दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पिछले कुछ दिनों से अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने की कोशिश की जा रही थी तो आज उन्हें तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से मुलाकात करने की इजाजत दे दी गई है तो ऐसे में अब मुख्यमंत्री भगवंत मान कल सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं जहां से उनके साथ संजय सिंह भी दिल्ली में तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए जाएंगे।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts