चंडीगढ़

शराब घोटाले की आंच में ED पंजाब में बड़ा एक्शन

61 Views
Enforcement Directorate
Enforcement Directorate

Enforcement Directorate: पंजाब के अधिकारियों के घर पर हो रही है छापेमारी

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Enforcement Directorate: दिल्ली शराब घोटाले की आंच आप पंजाब में दिखाई देनी शुरू हो गई है। पंजाब के आईएएस अधिकारी वरुण रुजम के घर पर ED द्वारा छापेमारी करते हुए पूरे घर लगभग अपने कब्जे में ले लिया गया है। उक्त आईएएस अधिकारी के घर के अंदर ना ही किसी को आने दिया जा रहा है और ना ही बाहर किसी को जाने दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ED के इस बड़े एक्शन के चलते आप पंजाब में भी काफी ज्यादा गिरफ्तारियां हो सकती हैं जिसकी शुरुआत आज ही ED की तरफ से की जा सकती है।

पंजाब के एक मंत्री को भी किया जा सकता है दिल्ली तलब

पंजाब में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की छापेमारी के पश्चात अब खबर आ रही है कि उनके द्वारा पंजाब के एक कैबिनेट मंत्री को भी दिल्ली में तलब किया जा सकता है क्योंकि पंजाब की विपक्षी पार्टियों द्वारा एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट को पत्र लिखकर दिल्ली के शराब घोटाले में पंजाब को भी साथ में जोड़ने की मांग की गई थी तो इस पत्र में पंजाब के ही एक कैबिनेट मंत्री का नाम लिखा गया था। जिसके चलते शुरुआती दौर में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट जांच के लिए पंजाब के उक्त कैबिनेट मंत्री को बुला सकती है हालांकि अभी तक इस मामले में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है परंतु सूत्रों के अनुसार यह बताया जा रहा है कि जल्द ही उक्त कैबिनेट मंत्री को दिल्ली में तलब किया जा सकता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts