पंजाब

NEET परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत, मुफ्त मिलेगा बस सफर

7 Views
Big relief for NEET candidates, free bus travel
Big relief for NEET candidates, free bus travel

बस में सिर्फ NEET एडमिट कार्ड दिखाना होगा, टिकट नहीं लगेगी

चंडीगढ़/नई दिल्ली (ध्रुव)। NEET 2026 परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अपील के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि 20 जून से 22 जून तक NEET परीक्षार्थियों को पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के मद्देनजर छात्र 20 जून को परीक्षा केंद्र तक जा सकेंगे और 22 जून को वापस लौट सकेंगे। इस दौरान पंजाब रोडवेज की बसों में सफर करने के लिए छात्रों को केवल अपना NEET एडमिट कार्ड दिखाना होगा, टिकट नहीं लगेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई छात्रों ने उनसे संपर्क कर बताया था कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पास परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए किराए के पैसे तक नहीं होते। छात्रों की इस समस्या को देखते हुए पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है।

बड़े सपने देखने वाले बच्चों का साथ देना सरकारों की जिम्मेदारी

केजरीवाल ने कहा कि बच्चे हिम्मत बनाए रखें, मेहनत करें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले सभी छात्रों को सरकार हर संभव सहायता देने की कोशिश कर रही है।

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बड़े सपने देखने वाले बच्चों का साथ देना सरकारों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक परेशानी किसी भी छात्र के भविष्य के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए।

सरकार के अनुसार, यह सुविधा 20, 21 और 22 जून तक लागू रहेगी और सभी NEET परीक्षार्थी पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • फ्री यात्रा तिथि: 20 जून, 21 जून और 22 जून
  • लाभार्थी: NEET 2026 परीक्षार्थी
  • जरूरी दस्तावेज: NEET एडमिट कार्ड
  • सुविधा: पंजाब रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

यह भी पढ़े :- Kabaddi player Sandeep Ludhar आम आदमी पार्टी में शामिल

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts