मुख्यमंत्री भगवंत मान ने Kabaddi player Sandeep Ludhar को सिरोपा देकर किया सम्मानित
चंडीगढ़, 20 मई (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी (आप) की लोगों के पक्ष की नीतियों और पंजाब सरकार के विकास के कामों से प्रभावित होकर, विश्व प्रसिद्ध पंजाब स्टाइल के Kabaddi player Sandeep Ludhar बुधवार को आप में शामिल हो गए।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संदीप लुधड़ और उनके साथियों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री मान ने संदीप लुधड़ को सिरोपा देकर सम्मानित किया और उन्हें पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल किया।
होनहार खिलाड़ी संदीप लुधड़ के शामिल होने से मिलेगा पार्टी को फायदा
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी परिवार में एक और बहुत बढ़िया जुड़ाव हुआ है। पंजाब के मातृ खेल कबड्डी के मशहूर और होनहार खिलाड़ी संदीप लुधड़ जी आज पार्टी में शामिल हो गए हैं। मैं पार्टी की तरफ से उनका गर्मजोशी से स्वागत करता हूं। ऐसे युवाओं का सपोर्ट, जिन्होंने स्पोर्ट्स के मैदान में पंजाब का नाम रोशन किया है, हमें ‘रंगला पंजाब’ बनाने की मुहिम में और ताकत देगा। उनका अनुभव युवाओं को स्पोर्ट्स की तरफ मोटिवेट करने में बहुत मदद करेगा। आइए हम सब मिलकर पंजाब के युवाओं और स्पोर्ट्स को और ऊंचाइयों पर ले जाएं।
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद संदीप लुधड़ ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीतियों और राज्य के विकास के लिए किए जा रहे कामों से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी की मजबूती और पंजाब की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
यह भी पढ़े :- Balachaur के कंडी क्षेत्र तक पहुंचा नहरी पानी, 38 गांवों को बड़ी राहत
विदेश और आर्थिक नीति की विफलताओं को छिपा रहे है Narendra Modi