पंजाब

Special Intensive Revision दौरान वोट काटने की कोशिश कर सकती है भाजपा

5 Views
Special Intensive Revision BJP might attempt to split the vote
Special Intensive Revision BJP might attempt to split the vote

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लगाया आरोप

संगरूर, 26 जून, (सुनील कुमार)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वॉलंटियर्स को वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision (SIR) के दौरान पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहने का आह्वान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी चुनावों को प्रभावित करने के लिए AAP समर्थकों के वोट कटवाने की कोशिश कर सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र में प्रत्येक वास्तविक मतदाता का नाम वोटर सूची में सुरक्षित रखना सुनिश्चित करे।

संगरूर में पार्टी वॉलंटियर्स के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में 25 जून से शुरू हुई Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने का प्रयास कर सकती है, इसलिए पार्टी के सभी वॉलंटियर्स को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हर वॉलंटियर को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी असली मतदाता का वोट न कटे। लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ी ताकत है और उसकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।"

'वॉलंटियर्स ही AAP की सबसे बड़ी ताकत'

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी वॉलंटियर्स का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई और सभी कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहने की अपील की गई।

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में पूरा सम्मान मिलेगा और आने वाले समय में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी।

विपक्ष पर साधा निशाना, फर्जी वीडियो का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास सरकार के विकास कार्यों का जवाब नहीं है, इसलिए वह फर्जी वीडियो और भ्रामक प्रचार के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की जनहितैषी नीतियों के कारण आम लोगों के घरेलू खर्च और किसानों की खेती की लागत में उल्लेखनीय कमी आई है। यही वजह है कि विपक्ष बौखलाहट में इस तरह की राजनीति कर रहा है।

15 जुलाई तक तैयार होंगे 3,100 खेल मैदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार 15 जुलाई तक पूरे पंजाब में लगभग 3,100 खेल मैदान तैयार कर संचालन शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए लगातार बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रही है।

सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता को राहत देने के लिए अब तक 19 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं, जिससे लोगों की प्रतिदिन लगभग 70 लाख रुपये की बचत हो रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरी तरह पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 68 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। इसके अलावा राज्य के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा रही है तथा पूरे पंजाब में लगभग 44 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण और सुधार कार्य तेजी से जारी है। Special Intensive Revision

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नहर सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया गया है, जिससे किसानों को पर्याप्त नहरी पानी उपलब्ध हो रहा है। साथ ही पूरे पंजाब में चरणबद्ध तरीके से ओवरहेड बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड नेटवर्क में बदलने की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है।

2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्वास जताया कि पंजाब की जनता एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

यह भी पढ़े :- झूठा प्रचार मुझे पंजाब के लिए काम करने से नहीं रोक सकता : भगवंत मान

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts