पंजाब

पंजाब को नशा और गैंगस्टर मुक्त बनाने की लड़ाई जारी : Kuldeep Dhaliwa

10 Views
The fight to make Punjab free from drugs and gangsters continues : Kuldeep Dhaliwal
The fight to make Punjab free from drugs and gangsters continues : Kuldeep Dhaliwal

चंडीगढ़, 26 जून | The State Headlines Bureau : आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक Kuldeep Dhaliwal ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य को नशा और गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए लगातार व्यापक अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' और 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान के तहत अब तक हजारों ड्रग तस्करों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है तथा यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक पंजाब पूरी तरह नशा और संगठित अपराध से मुक्त नहीं हो जाता।

शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलदीप धालीवाल ने कहा कि 1 मार्च 2025 से 25 जून 2026 के बीच पंजाब पुलिस ने 5,091 एनडीपीएस मामले दर्ज किए हैं और 7,105 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने तस्करों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं, जिनमें 3,103 किलोग्राम हेरोइन, 831 किलोग्राम अफीम, लगभग 674 किलोग्राम पोस्त, 8,479 किलोग्राम हशीश (चरस), 1,000 किलोग्राम गांजा, 400 किलोग्राम कोकीन, 500 किलोग्राम आईस ड्रग, 165 किलोग्राम नशीला पाउडर तथा बड़ी संख्या में नशीले इंजेक्शन, टैबलेट और कैप्सूल शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 18 करोड़ 73 लाख रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है।

'बड़े ड्रग तस्करों के घर गिराने वाली पहली सरकार' : Kuldeep Dhaliwal

Kuldeep Dhaliwal ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब की यह पहली सरकार है जिसने बड़े ड्रग तस्करों और अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए उनके घरों तक को ध्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस लगातार जमीनी स्तर पर अभियान चला रही है और ड्रग नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Kuldeep Dhaliwal ने भाजपा और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुलदीप धालीवाल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर पंजाब सरकार को पर्याप्त सहयोग न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब की 532 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लगातार नशा और हथियार भेजे जा रहे हैं, जो राज्य की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात बीएसएफ पूरी कोशिश करती है, लेकिन आधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीक के अभाव में कई बार ड्रोन भारतीय सीमा में घुसकर नशीले पदार्थ गिराकर वापस लौट जाते हैं।

धालीवाल ने कहा कि यदि केंद्र सरकार पंजाब सरकार की मांग के अनुरूप सीमा पर अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम उपलब्ध कराती, तो राज्य में ड्रग तस्करी पर और प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सकती थी।

'गैंगस्टरां ते वार' अभियान में भी बड़ी कार्रवाई

Kuldeep Dhaliwal ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान के तहत अब तक 562 स्थानों पर छापेमारी की गई है और 332 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 147 ऐसे अपराधी शामिल हैं, जिन्हें गंभीर वारदातों को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक कुल 40,353 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। आम लोगों से गैंगस्टरों के खिलाफ सूचना जुटाने के लिए सरकार ने 93946-93946 हेल्पलाइन भी शुरू की है, जिसे जनता का अच्छा सहयोग मिल रहा है।

विदेशों में बैठे गैंगस्टर भी चुनौती

Kuldeep Dhaliwal ने कहा कि दुबई, इंग्लैंड और कनाडा जैसे देशों से पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे अपराधियों को भारत वापस लाने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग आवश्यक है, लेकिन अपेक्षित सहायता नहीं मिल रही।

जनहित योजनाओं का भी किया जिक्र

धालीवाल ने कहा कि जहां एक ओर पंजाब सरकार अपराध और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता को राहत देने वाली योजनाओं पर भी लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता, परिवारों को मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं और किसानों तक नहरी पानी पहुंचाने जैसे कई जनकल्याणकारी कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को सुरक्षित, नशा मुक्त और विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है।

यह भी पढ़े :- Special Intensive Revision दौरान वोट काटने की कोशिश कर सकती है भाजपा

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts