पंजाब

Balachaur के कंडी क्षेत्र तक पहुंचा नहरी पानी, 38 गांवों को बड़ी राहत

12 Views
Canal Water Reaches Balachaur Kandi Region Major Relief for 38 Villages
Canal Water Reaches Balachaur Kandi Region Major Relief for 38 Villages

Balachaur में बिस्त दोआब नहर को लेकर बड़ी खबर

चंडीगढ़, 19 मई (ध्रुव)। दशकों के इंतजार के बाद पंजाब के Balachaur में कंडी क्षेत्र में पहली बार नियमित नहरी पानी पहुंचना शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में शुरू की गई काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना अब उन इलाकों तक सिंचाई सुविधा पहुंचा रही है, जो वर्षों से पानी की कमी और अनिश्चित खेती की समस्या का सामना कर रहे थे।

यह परियोजना बिस्त दोआब नहर से जुड़ी है और करीब 30 साल से सिंचाई सुविधा से वंचित क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा है।

Balachaur के 38 गांवों की 11,500 एकड़ जमीन को मिलेगा फायदा

शहीद भगत सिंह नगर जिले में स्थित इस परियोजना से:

  • Balachaur के 38 गांवों की लगभग 11,500 एकड़ भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी
  • पानी को करीब 300 फुट ऊंचाई तक उठाकर खेतों तक पहुंचाया जाएगा
  • 221 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन नेटवर्क विकसित किया गया है
  • बंद पाइपलाइन प्रणाली के कारण पानी की बर्बादी कम होगी

सरकार के अनुसार यह योजना विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए बनाई गई है, जहां भौगोलिक परिस्थितियों और पथरीली जमीन के कारण सिंचाई बड़ी चुनौती रही है।

कंडी क्षेत्र में सिंचाई का दायरा बढ़ेगा

परियोजना के लागू होने के बाद Balachaur क्षेत्र में:

  • नहरी सिंचाई का दायरा 72 गांवों से बढ़कर 110 गांवों तक पहुंचेगा
  • सिंचित क्षेत्र 28,205 एकड़ से बढ़कर 39,705 एकड़ हो जाएगा

इससे उन इलाकों को राहत मिलने की उम्मीद है जिन्हें लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण ‘डार्क जोन’ माना जाता रहा है।

Balachaur के किसानों में बढ़ा भरोसा

इस परियोजना में 1300 किलोवाट क्षमता वाला सोलर प्लांट भी लगाया गया है, जिससे संचालन लागत कम करने और टिकाऊ जल प्रबंधन को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।

स्थानीय किसानों के मुताबिक, पहले खेती काफी हद तक बारिश पर निर्भर थी और बारिश कम होने पर फसलों को नुकसान होता था। एक किसान ने बताया कि पहले हम बारिश का इंतजार करते थे। अब खेतों तक नहरी पानी पहुंचने से खेती को लेकर भरोसा बढ़ा है।

बलाचौर में इस परियोजना को केवल सिंचाई योजना नहीं बल्कि कंडी क्षेत्र के किसानों के लिए नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे कृषि स्थिरता, उत्पादकता और जल संरक्षण में सुधार की उम्मीद है।

यह भी पढ़े :- Punjab Politics : अकाली दल और कांग्रेस के लीडर हो रहे है आप में शामिल

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts