पंजाब

CM Bhagwant Mann की डिप्टी कमिश्नरों को सीधी चेतावनी

34 Views
CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा डिप्टी कमिश्नरों के साथ मीटिंग करते हुए उन्हें सीधी चेतावनी दे डाली है कि अगर वह काम नहीं करना चाहते हैं या फिर उन्हें काम करना नहीं आता है तो वह तुरंत अपनी पोस्ट को छोड़ दें क्योंकि पंजाब में अब सभी को कम करना पड़ेगा। सरकार के पास डिप्टी कमिश्नर लगाने वाले अधिकारियों की कमी नहीं है इसलिए वह काम करना शुरू कर दें अन्यथा उन्हें खुद भी बदलकर एक साइड पर बैठा दिया जाएगा। CM Bhagwant Mann

यह भी पढ़े :

CM Bhagwant Mann: डीसी लगे हो तो काम भी करना सीखो

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीटिंग के दौरान यह भी कह दिया है कि किसी को रेस्ट चाहिए या आराम करना चाहता है तो वह आराम कर सकता है परंतु डिप्टी कमिश्नर की पोस्ट पर अगर वह बैठे हैं तो उन्हें काम करना ही होगा।

यह बताने योग्य है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चंडीगढ़ में पंजाब के सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर के साथ मीटिंग की जा रही थी जहां पर पंजाब भर के जिलों में होने वाले सभी कार्यों को लेकर वह समीक्षा कर रहे थे। भगवंत मान द्वारा एक-एक डिप्टी कमिश्नर से रिपोर्ट लेते हुए उनसे उनके जिले के काम के बारे में भी पूछा है। खास बात यह थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास सभी जिलों की एक-एक रिपोर्ट थी कि उन्होंने पिछले समय दौरान कितना काम मुकम्मल किया है और कितना का मुकम्मल नहीं किया है। CM Bhagwant Mann

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts