हरियाणा

हरियाणा में बढ़ रहा अपराध और अपराधी : डॉ. सुशील गुप्ता

67 Views
Aam Admi Party haryana state president Dr Sushil Gupta
Aam Admi Party haryana state president Dr Sushil Gupta

-- मर्डर की घटनाओं से सहमी प्रदेश की जनता : Aam Admi Party

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 6 सितंबर l
Aam Admi Party के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने अपराधियों के बढ़ते हौसलों पर रोक लगाने और प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूती से लागू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में लगातार अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। रोजाना हत्या, अपहरण, और बलात्कार की घटनाएं हो रही है। प्रशासन और सरकार चैन की नींद सो रहे हैं। वहीं व्यापारी वर्ग भी धमकी भरे फोनों से परेशान है। इससे प्रदेश की जनता डर और भय के माहौल में जीने को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति भी अपराध बढ़ रहे हैं। रोजाना अपहरण और रेप की घटनाएं सुनने को मिल रही है। मुख्यमंत्री खट्टर और गृह मंत्री विज को प्रदेश के महिलाओं की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा के मामले में हरियाणा नीचे से पहले नंबर पर है।

यह खबर भी पढ़े :

प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

Aam Admi Party के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने आगे कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। रोजाना हो रही हत्या की वारदातों से भी प्रदेश की जनता सहमी हुई है। प्रदेश में आम जनता भी भय के माहौल में जीने को मजबूर है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर यौन शौषण के आरोपी मंत्री संदीप को मंत्री पद पर रख कर महिला अपराधों को बढ़ावा दे रहे हैं।

इससे साबित होता है कि उन्हें प्रदेश की महिलाओं के सम्मान की कोई फिक्र नहीं है। हरियाणा में बेरोजगारी अपने चरम पर होने के कारण युवा अपराध का रास्ता अपना रहे हैं। Aam Admi Party के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर से प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस अधिकारियों को अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने की मांग भी की।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts