पंजाब

Master Saleem की माफी को लेकर लोगों का बड़ा एलान

49 Views
Master Saleem
Master Saleem

माता के दरबार में माफी मांगने पर लोगों ने यह दी प्रतिक्रिया

दी स्टेट हेडलाइंस
समाना।
भले ही मास्टर सलीम (Master Saleem) ने माता के दरबार में जाकर माफी मांग ली है। इसको लेकर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है, कई लोग मास्टर सलीम को माफी देने के लिए तैयार ही नहीं है।  लोगों ने कहा बेशक मास्टर सलीम माता के दरबार में जाकर माफी मांग ली है पर जिस तरह से मास्टर सलीम ने माता श्री चिंतपूर्णी जी के बारे में प्रति किया दी थी।  उस हिसाब से माफी नहीं मांगी है।  इसको लेकर लोगों में रोष है और सोशल मीडिया पर बढ़-चढ़कर मास्टर सलीम के खिलाफ बोल रहे हैं। लोगों का कहना है कि जागरण में हम मास्टर सलीम को अब नहीं बुलाएंगे क्योंकि मास्टर सलीम ने हमारे धर्म के खिलाफ शब्द बोले हैं।

यह खबर भी पढ़े :

पहले तो ये धर्म के खिलाफ बोलते है बाद में माफ़ी मांगते है- संजीव गर्ग

इस मौके पर एंटी ड्रग सोशल वेलफेयर के चेयरमैन संजीव गर्ग ने कहा कि मास्टर सलीम जैसे कलाकारों को कोई माफी नहीं, पहले तो यह हिंदू धर्म के खिलाफ अप शब्द बोलते हैं और उसके बाद दरबार में जाकर माफी मांग लेते हैं। ऐसे कलाकार सिर्फ फेम के कारण ही यह सब करते हैं। ऐसे लोग हिन्दू धर्म के प्रति लोगो में नफरत पैदा करते है। ऐसे कलाकार को जागरण व किसी भी प्रोग्राम में ना बुलाया जाए। बेशक वह माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में जाकर माफी मांग आए हैं पर हमारी भावनाओं को बहुत ठेस पहुंची है। हम ऐसे लोगों को माफ नहीं करेंगे जो हमारे हिंदू धर्म के खिलाफ बोलेंगे। Master Saleem Controversy

Master Saleem के खिलाफ़ दी दरखास्त नहीं होगी वापिस- परवीन शर्मा

शिवसेना उद्धव बाल ठाकरे के उप प्रधान प्रवीण शर्मा ने कहा कि मास्टर सलीम जैसे कलाकार पहले हिंदू धर्म के खिलाफ बोलते हैं फिर दरबार में जाकर माफी मांग लेते हैं। ऐसे कलाकार सिर्फ फेमस होने के लिए यह सब करते हैं यह आज दरबार में आकर माफी तो मांग ली है पर हम ऐसे लोगों को माफ़ नहीं करंगे। उन्होंने लोगों से अपील की की मास्टर सलीम जैसे कलाकारों को जागरण में ना बुलाए जो हिंदू धर्म के खिलाफ बोलते हैं। Master Saleem News

यह वे कलाकार होते हैं जो चार-चार लाख रूपए लेकर 2 घंटे में ही शब्द बोलकर चले जाते हैं। इससे जागरण का निरादर होता है जागरण में जब तक तारा रानी जी की कथा नहीं होती तब तक जागरण पूरा नहीं होता। Master Saleem apology

यह कलाकार दो घंटे आते हैं और शब्द बोलकर चले जाते हैं और लाखों रुपए ले जाते हैं। इनको हिन्दू जागरण से कोई लेन देन नहीं होता इनको सिर्फ पैसे से मतलब होता है।  हो सके तो लोकल मंडली वालों को ही बुलाए, उनको जागरण के बारे में पूरी जानकारी होती है। प्रवीण शर्मा ने आगे कहा कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने के खिलाफ जो दरखास्त दी गई है वह वापस नहीं ली जाएगी। मास्टर सलीम खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी और मास्टर सलीम जहा भी कोई प्रोग्राम करेगा वहा पर हम उसका विरोध करंगे।  master saleem apologized

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts