पंजाब

नशेड़ी को नहीं मिला पैसा मां को मारी गोली

75 Views
Punjab News
Punjab News

Punjab News: नशे के आदि युवक ने अपनी ही माँ को 12 बोर की राइफल से गोली मार कर फरार होने में कामयाब रहा। गोली की आवाज सुनते ही नजदीक के लोगो ने गंभीर रूप से जख्मी महिला को सिविल हस्पताल पहुँचाया गया। महिला की हालत में सुधार न होने पर फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफेर कर दिया। Punjab News

इस मौके पर घायल पाल कौर के छोटे बेटे गुरमीत सिंह वासी फिरोजपुर के गाँव कीमावाली ने बताया कि उसका बड़ा भाई मंजीत सिंह नशे का आदि है। उन्होंने ने कहा कि नशे की पूर्ति के लिए मेरी माँ को जमीन बेचने के लिए कह रहा था और जब माँ ने जमीन बेचने के लिए मना किया तो वह वहां से चला गया और थोड़ी देर बाद 12 बोर की राइफल लेकर माँ पर फायर कर दिया। उन्होंने ने कहा कि गोली लगने से माँ गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए तुरंत जीरा के हस्पताल लेकर गए। हालत सही न होने पर डॉक्टर ने फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँच गई और जांच शुरू कर दी है। Punjab News

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts