पंजाब

भारतीय किसान यूनियन का धरना तीसरे दिन भी जारी

35 Views
Punjab News
Punjab News

विजय गर्ग
भवानीगढ़, 29 मार्च
Punjab News: आज भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लॉक के भवानीगढ़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह घराचों के नेतृत्व में पिछले तीन दिनों से भवानीगढ़ पुलिस स्टेशन के सामने अनिश्चितकालीन मोर्चा चल रहा है। Punjab News

जिसमें राज्य प्रचार सचिव जगतार सिंह काला झाड़ और जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह गंडूआ और ब्लॉक सुनाम अध्यक्ष जसवंत सिंह तोलावाल ने मांग करते हुए कहा कि गांव जोलियां के किसान अवतार सिंह की मौत के आरोपी बलजिंदर सिंह आलोवाल को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कब्जा करने के लिए इस्तेमाल किये ट्रेक्टर को तुरंत बरामद किये जाए। उन्होंने कहा कि कल को प्रशासन के साथ होने वाली बैठक में अगर जौलीआ वाले मुद्दे और जहांगीर वाले मुद्दे का कोई हल नहीं निकलता है तो सरकार को विचार करना चाहिए कि संगरूर जिले में चुनाव लड़ा जाए या नहीं। आज के कार्यक्रम में ब्लॉक नेता हरजीत सिंह महिलां चोंक, जसबीर सिंह गगड़पुर, संगरूर ब्लॉक के महासचिव जगतार सिंह लाडी और चमकौर सिंह लाडी, अमनदीप सिंह महिलां चौक, करमजीत कौर भिंडरां, जसविंदर कौर महिलां चोंक, कुलदीप कौर घाबदां और सुनाम ब्लॉक के सुखपाल सिंह मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं शामिल हुईं। Punjab News

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts