पंजाब

खनौरी बॉर्डर पर तैनात DSP की हुई मौत

61 Views
Punjab DSP Dilpreet Singh Death
Punjab DSP Dilpreet Singh Death

Punjab DSP Dilpreet Singh Death: संगरूर के खनोरी बॉर्डर पर तैनात डीएसपी दिलप्रीत सिंह को दिल का दौरा पढने के कारण मौत हो गई। जिसको लेकर पंजाब के DGP गौरव यादव ने एक्स पर ट्वीट कर दुख प्रकट किया है।

लुधियाना के रहने वाले डीएसपी दिलप्रीत सिंह को वीरवार को दिल का दौरा पड़ने पर मौत हो गई। इसको लेकर पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए संवेदना जताई है। उन्होंने लिखा है कि कल हमने पंजाब के एक बहादुर पुलिस कर्मचारी डीएसपी दिलप्रीत सिंह को खो दिया है। जो की संगरूर के खनोरी बॉर्डर पर ड्यूटी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और पंजाब के लोगों की सेवा पिछले 31 वर्षों से लगातार कर रहे थे। इस दुख की घड़ी पर हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं। Punjab DSP Dilpreet Singh Death

Punjab DSP Dilpreet Singh Death: कसरत करते समय आया हार्ट अटैक

संगरूर के खनोरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में अपनी ड्यूटी निभा रहे डीएसपी दिलप्रीत सिंह को दिल का दौरा पड़ने पर मौत हो गई। वह ड्यूटी से फ्री होकर लुधियाना फिरोजपुर रोड पर भाई वाला चौक के पास होटल के जिम पर कसरत कर रहे थे। कसरत के दौरान उनको दिल का दौरा पड़ गया। डीएसपी दिलप्रीत सिंह के गनमैन ने नजदीकी लोगों की मदद से उनको हॉस्पिटल लेकर जाया गया। जहां पर डीएसपी दिलप्रीत सिंह को डॉक्टरो ने मृतक घोषित कर दिया। Punjab Police

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts