चंडीगढ़

फिर चला चुनाव कमीशन का डंडा, एसएसपी का हुआ तबादला

50 Views
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाने के पश्चात लगातार चुनाव कमीशन द्वारा लगातार पंजाब में अपना डंडा चलाया जा रहा है। अब चुनाव कमीशन द्वारा पंजाब के बठिंडा में तैनात एसएसपी हरमन वीर सिंह गिल तबादला कर दिया गया है। Lok Sabha Election 2024

शुरुआती जानकारी में यह नहीं बताया गया है कि हरमन वीर सिंह का तबादला क्यों किया गया है ? परंतु इतनी जानकारी मिल रही है कि उनके खिलाफ कुछ शिकायत चुनाव कमीशन के पास पहुंची थी इसके पश्चात चुनाव कमीशन की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। Lok Sabha Election 2024

लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव कमीशन किसी भी शिकायत को हल्के से नहीं लेता है बल्कि हर शिकायत को नजदीकी से देखा जाता है ऐसे में ही पिछले कुछ दिनों से लगातार चुनाव कमीशन में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें आ रही हैं। उन शिकायतों को देखने के पश्चात उन पर फैसले लिए जा रहे हैं अभी वीरवार को ताजा लिए गए फैसले में चुनाव कमीशन की तरफ से बठिंडा के एसएसपी का तबादला कर दिया गया है।

Lok Sabha Election 2024: तीन अधिकारियों का पैनल देगी सरकार

बठिंडा के एसएसपी का तबादला करने के पश्चात चुनाव कमीशन की तरफ से पंजाब सरकार से तीन अधिकारियों का पैनल मांगा गया है ताकि उन आईपीएस अधिकारियों में से एक आईपीएस अधिकारी को बठिंडा में तैनात किया जा सके।

जब तक चुनाव कमीशन की तरफ से बठिंडा में एसएसपी तैनात नहीं किया जाता है तब तक बठिंडा पुलिस का सारा काम चुनाव कमीशन के हाथ में ही रहेगा।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts