चंडीगढ़, 1 जुलाई, (ध्रुव चावला)। पातड़ां में शिरोमणि अकाली दल को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब Former MLA Vaninder Kaur और करण सिंह डीटीओ अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में शामिल हुए Former MLA Vaninder Kaur और सभी नए नेताओं और समर्थकों का पार्टी में औपचारिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जमीनी नेताओं के शामिल होने से इलाके में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
सीएम मान ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में विपक्षी पार्टी के समर्थकों का आप में शामिल होना आप सरकार के जनहितैषी कामों और नीतियों को जनता की बढ़ती मंज़ूरी दिखाता है, जिससे आने वाले समय में इलाके में पार्टी का आधार और बड़ा और मजबूत होगा।
यह भी पढ़े :- पंजाब में GST वसूली में 24.45 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी