पंजाब

Gas Cylinder Price Reduced: सरकार ने राखी का दिया उपहार, सिलिंडर के रेट में 200 रूपए की कटोती

79 Views
narinder modi tweet Gas Cylinder Price Reduced
narinder modi tweet Gas Cylinder Price Reduced

Gas Cylinder Price Reduced: कल से होंगे सिलिंडर के रेट लागु

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़।
महंगाई से परेशान लोगो को केंद्र सरकार ने राखी पर बड़ी राहत दी है जिस से मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर (Gas Cylinder Price Reduced) 14.2 KG के प्राइस में 200 रुपए की कटौती की है। इसके साथ ही पंजाब में अब कीमत 1130 रुपए से घटकर 930 रुपए हो गई है। नई कीमत कल 30 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन से लागू होगी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर पीएम मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। देश के 33 करोड़ कंज्यूमर्स को इसका फायदा मिलेगा। सिलेंडर सस्ता करने के फैसले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह चुनावी स्टंट नहीं है। उन्होंने ने कहा कि समय समय पर लोगो को सहूलत दी जा रही है, जब महंगाई असमान छु रही थी तब नरिंदर मोदी की सरकार ने लोगो को राहत दी थी। इस फैसले से सरकार पर वित्त वर्ष 2023-24 में 7,680 करोड़ का बोझ आएगा। केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि सरकार 75 लाख नए उज्जवला कनेक्शन बांटेगी।

यह खबर भी पढ़े :

नवंबर-दिसंबर में  5 राज्यों में होने वाले है विधानसभा के चुनावों

इस साल के अंत नवंबर-दिसंबर में  5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सरकार का यह कदम काफी मायने रखता है। राजस्थान में कांग्रेस ने इसी साल 1 अप्रैल से BPL परिवारों को 500 रुपए में गैस देने की योजना लागू कर दी है। मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts