चंडीगढ़

अध्यापक का ट्रांसफर करवाने के लिए लाखों रुपए, अब School Lecturer जाएगा जेल

31 Views
School Lecturer
School Lecturer

— लाल के सरकारी स्कूल का मामला, अबोहर के अध्यापक से लिए थे पैसे

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब में अध्यापक तबादले को लेकर लाखों रुपए के पैसे का खेल चलता है और ऐसे ही खेल को खेलने वाले एक School Lecturer को ही पंजाब विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग में एक अध्यापक तबादला करवाने के लिए मोहाली जिले के लालड़ू के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगे हुए School Lecturer उमेश कुमार मुंजाल ने अबोहर के निवासी पी रंजन से 1 लाख 16 हजार की रिश्वत ली थी। जिसके चलते लेक्चर उमेश कुमार मुंजाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह खबर भी पढ़े :

2 लाख में तय हुया था School Lecturer से सौदा

पंजाब विजिलेंस के प्रवक्ता ने इस संबंध में खुलासा करते हुए बताया कि पी रंजन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी प्रिया मिगलानी जो की एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुस्सोबाल फिरोजपुर में तैनात है और उसके घर से लगभग उन्हें 180 किलोमीटर की दूरी पड़ती है जिसके चलते उन्होंने अपनी पत्नी प्रिया मिलने का ट्रांसफर अपने घर के पास करवाने के लिए 26-10-2021 को School Lecturer उमेश कुमार मुंजाल से मुलाकात की। इस दौरान उनकी तरफ से 2 लाख की मांग की गई और 1 लाख 16 हजार रुपये अलग-अलग समय पर दे दिए गए जबकि बाकी रकम आरोपी को नहीं दी गई। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि शिक्षा विभाग को भी 10 जून 2022 को ऑनलाइन पोर्टल खुलने के पश्चात प्रिया मंगलानी द्वारा तबादला श्री मुक्तसर जिले की तहसील मलोट के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भीटीकला में करवा लिया गया और जिस अध्यापक को उन्होंने पैसे दिए थे उन्होंने पैसे वापस करने की जगह रिश्वत की बाकी राशि को लेकर ही परेशान करना शुरू कर दिया जिसके चलते विजिलेंस ब्यूरो फाजिल्का द्वारा मामला दर्ज करते हुए School Lecturer उमेश कुमार मुंजाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts