पंजाब

Navjot Singh Sidhu को सरकार का कोरा जवाब, सुरक्षा के चलते नही कर सकते यह काम

20 Views
Navjot Singh Sidhu RTI Reply
Navjot Singh Sidhu RTI Reply

नाराज हुए Navjot Singh Sidhu, कर डाला यह ट्वीट

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Navjot Singh Sidhu को पंजाब सरकार की तरफ से उनकी एप्लीकेशन पर कोई भी कार्रवाई करने पर साफ इनकार कर दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए किराए पर किए जाने वाले प्राइवेट जेट को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नवजोत सिंह सिद्धू को नहीं दी जा सकती है। क्योंकि इसके पीछे मुख्य कारण सुरक्षा जुड़ा हुआ है। पंजाब सरकार के सिविल एविएशन की तरफ से आरटीआई के तहत जानकारी नहीं देने के चलते Navjot Singh Sidhu काफी ज्यादा नाराज हो गए हैं। जिस कारण उन्होंने अपने नाराजगी ट्वीट करते हुए निकली है। 

https://twitter.com/sherryontopp/status/1722490768487764259

जानकारी अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पंजाब के सिविल एविएशन विभाग से आरटीआई एक्ट 2005 के तहत जानकारी मांगी गई थी कि मौजूदा सरकार में मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए प्राइवेट जेट किराए पर लेने पर कितना खर्च अब तक किया जा चुका है। इसके साथ ही सरकारी हेलीकॉप्टर या फिर प्राइवेट जेट किन-किन राज्यों में प्रचार के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। Navjot Singh Sidhu द्वारा कल 3 पॉइंट्स पर जानकारी मांगी गई थी परंतु उन्हें किसी भी पॉइंट की जानकारी नहीं दी गई है और तीनों पॉइंट में साफ तौर पर कहा गया है कि यह जानकारी सुरक्षा के कारणों के तहत नहीं दी जा सकती है।

सरकारी खजाने का देना होगा हिसाब किताब

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट (navjot singh sidhu twitter) करते हुए कहा है की सुरक्षा कारणों को बता कर इस तरह की जानकारी देने से इनकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि यह पंजाब की जनता का पैसा है। जिस तरीके से उसे खर्च किया जा रहा है, उसका हिसाब किताब आम जनता के साथ-साथ सभी को लेने का अधिकार है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीट में जानकारी नहीं मिलने के चलते काफी गुस्सा भी जाहर किया है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts