पंजाब

Govt Holiday : राज्य सरकार ने किया ऐलान, इस दिन होगी छुट्टी

1 Views
Punjab school holidays extended
Punjab school holidays extended

राज्य सरकार की तरफ से Govt Holiday को लेकर जारी किया गया नोटिफिकेशन

Govt Holiday : राज्य सरकार की तरफ से अपने राज्य में होने वाले सरकारी छुट्टियों में एक बार फिर से बढ़ोतरी करते हुए नई छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।. अब आने वाली 28 दिसंबर को राज्य भर में छुट्टी रहेगी। इसको लेकर राज्य सरकार की तरफ से बाकायदा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।. पंजाब सरकार के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि फतेहगढ़ साहिब में होने वाली शहीदी सभा को लेकर 28 दिसंबर 2023 दिन वीरवार को पंजाब राज्य के सभी सरकारी दफ्तर बोर्ड कॉरपोरेशन और सरकारी शिक्षा विभागों व स्कूलों में गजेटेड छुट्टी का ऐलान किया जाता है।.

यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत घोषित की जा रही है।. जिसके चलते इस नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 में आने वाले सभी तरह के विभाग पूर्ण रूप से छुट्टी पर रहेंगे और उसे दिन कार्य नहीं करेंगे।.

School Holiday : राज्य भर के स्कूल भी रहेंगे बंद

Govt holiday 2023 : इस फैसले के चलते राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी और राज्य का कोई भी सरकारी या फिर गैर सरकारी स्कूल नहीं खुलेगा।. हालांकि इन दिनों में सर्दियों की छुट्टियां का ऐलान रहता है परंतु अध्यापकों को फिर भी अपने स्कूलों में जाना पड़ता है।. ऐसे में 28 दिसंबर को अध्यापकों को स्कूल में जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उनके लिए भी यह छुट्टी लागू रहेगी।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts