पंजाब

शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो Halwara Airport

7 Views
Halwara Airport is named after Shaheed Kartar Singh Sarabha
Halwara Airport is named after Shaheed Kartar Singh Sarabha

Halwara Airport पर 54.67 करोड़ रुपये से अधिक खर्च

हलवारा/लुधियाना, 20 मई (ध्रुव)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने Halwara Airport का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखेगी। हलवारा एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ एयरपोर्ट का दौरा किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि हलवारा एयरपोर्ट पंजाब में आर्थिक विकास, निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने एयरपोर्ट के विकास पर 54.67 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

भगवंत मान ने कहा कि नियमित उड़ानों की शुरुआत से न केवल लोगों को बेहतर हवाई यात्रा सुविधा मिलेगी, बल्कि पंजाब में निवेश और उद्योगों को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पहले दिल्ली-एनसीआर के लिए सीधी उड़ानों की कमी के कारण उद्योगपतियों और व्यापारियों को काफी परेशानी होती थी।

शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर एयरपोर्ट रखने की मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा ने मात्र 19 वर्ष की उम्र में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था और उनकी कुर्बानी ने लाखों युवाओं को आजादी की लड़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह भी करतार सिंह सराभा को अपना आदर्श मानते थे।

भगवंत मान ने याद दिलाया कि पंजाब विधानसभा ने 22 मार्च 2023 को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की मांग की थी।

पंजाब सरकार का दावा: एयरपोर्ट से बढ़ेगा निवेश और रोजगार

मुख्यमंत्री के अनुसार:

  • हलवारा एयरपोर्ट से पंजाब में निवेश को बढ़ावा मिलेगा
  • व्यापार और उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा होंगे
  • लोगों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी
  • आने वाले समय में और उड़ानें शुरू की जाएंगी
  • साहनेवाल एयरपोर्ट को विमानन प्रशिक्षण अकादमी के रूप में विकसित करने की योजना पर विचार हो रहा है

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार साहनेवाल हवाई अड्डे का उपयोग युवा पायलटों के प्रशिक्षण के लिए करने पर भी काम कर रही है ताकि युवाओं को सस्ती दरों पर एविएशन ट्रेनिंग मिल सके।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार राज्य की तरक्की, कनेक्टिविटी और शहीदों की विरासत को सम्मान देने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।

यह भी पढ़े :- भगवंत मान सरकार तोड़ेगी 2027 में पिछला रिकॉर्ड : Arvind Kejriwal

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts