पंजाब

धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण: Deepak Bali

6 Views
Terming religious events as ‘ostentation’ is unfortunate says Deepak Bali
Terming religious events as ‘ostentation’ is unfortunate says Deepak Bali

पंजाब पांच दरियाओं की धरती, हर धर्म की आस्था और परंपराओं का करते हैं सम्मान

चंडीगढ़, 24 अगस्त (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी पंजाब के जनरल सेक्रेटरी एवं पंजाब सरकार के सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार Deepak Bali ने कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कथित तौर पर ‘धार्मिक आडंबर’ कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बाली ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से पंजाब के लोगों और विभिन्न धर्मों में आस्था रखने वाले लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

Deepak Bali ने कहा कि पंजाब पांच दरियाओं की धरती है और यहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग लंबे समय से आपसी भाईचारे और सम्मान के साथ रहते आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की संस्कृति धार्मिक मेलजोल और एक-दूसरे की परंपराओं के सम्मान पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन राज्य की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और धार्मिक महापुरुषों की शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जाता है। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस और श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व से जुड़े कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य लोगों को महान संतों और गुरुओं के संदेश से जोड़ना है।

Deepak Bali ने कहा, कांग्रेस नेताओं की कथित चुप्पी पर भी सवाल

Deepak Bali ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शोभायात्रा, ड्रोन शो, गांवों में डॉक्यूमेंट्री और कीर्तन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तरह ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ और ‘हमारे राम’ जैसे कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में लोग श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘हमारे राम’ कार्यक्रम के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को प्रस्तुत करते हुए माता-पिता के सम्मान और जिम्मेदारियों को निभाने जैसे मूल्यों का संदेश दिया जा रहा है। ऐसे आयोजनों को ‘आडंबर’ कहना करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।

दीपक बाली ने धर्मवीर गांधी के बयानों पर कांग्रेस नेताओं की कथित चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पंजाब को धार्मिक आधार पर बांटने की राजनीति कर रही है। बाली ने कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा द्वारा सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताए जाने के बयान की भी आलोचना की और इसे कांग्रेस की राजनीति से जोड़कर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सभी धर्मों और समुदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है और राज्य की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत से जुड़े कार्यक्रम आगे भी आयोजित करती रहेगी। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।

यह भी पढ़े :- Dhaliwal ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल से की मुलाकात

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts