होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo

Department of Defence Services Welfare : कल्याणकारी योजनाओं के तहत 49.56 करोड़ की राशि जारी

Featured Image

The State Headlines

Updated At 04 Apr 2025 at 08:07 PM

चंडीगढ़, 4 अप्रैल

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों में और अधिक तेजी लाने के लिए Department of Defence Services Welfare के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश उन्होंने चंडीगढ़ में रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए दिए।

बैठक के दौरान रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री जे.एम. बालामुरुगन और ब्रिगेडियर भुपिंदर सिंह ढिल्लों (से.नि.) ने मंत्री को पूर्व सैनिकों की भलाई हेतु किए जा रहे कार्यों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत करवाया।

इस अवसर पर मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि पूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न भलाई योजनाओं के तहत 49.56 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न भलाई योजनाओं के तहत एक्स-ग्रेशिया ग्रांट और ड्यूटी के दौरान अपंग हुए सैनिकों को समय पर वित्तीय सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि साका नीला तारा से जुड़े 105 धर्मवीर सैनिकों और उनकी विधवाओं को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जा रही है।

मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आर.आई.एम.सी. देहरादून में पढ़ रहे राज्य के छात्रों को समय पर वजीफों का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के उचित समाधान के लिए सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को भी निर्देश जारी किए गए हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Vigilance Bureau : VB ने वन रक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Featured Image

Punjab Flood Crisis : बाढ़ से हुए नुकसान की एक-एक पाई की भरपाई करेगी पंजाब सरकार

Featured Image

रहम करो : बाढ़ से जूझ रहे किसानों खिलाफ केन्द्र का फरमान, जमीनों को करो एक्वायर

Featured Image

Announcement : 3 सितंबर तक रहेंगे पंजाब के स्कूल बंद

Featured Image

ज्वैलर हमले के पीछे गैंगस्टर लखबीर लंडा का हाथ; मुख्य शूटर गिरफ्तार

Featured Image

Announcement : khedan watan punjab diyan 2025 को लेकर हुया बड़ा ऐलान

Featured Image

राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक : हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार

Featured Image

BARINDER GOYAL : केंद्र की लापरवाही ने पिछले 37 वर्षों में पंजाब की सबसे भयानक बाढ़ को और गहरा किया

Featured Image

Damaged Link Roads : गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त लिंक सड़कों पर मांगी रिपोर्ट

Featured Image

Relief Package : देश का पेट भरने वाले पंजाब को राहत पैकेज दे केंद्र सरकार- गोयल

Advertisement