पंजाब

Old age pension : तुरंत अपनी पेंशन निकालने बजुर्ग, नही तो चली जाएगी सरकार के खाते में वापिस

1 Views

-- 3 महीने तक पेंशन नही निकाली तो सारी old age pension जाएगी वापिस

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

Old age pension लेने वाले पंजाब के उन बुजुर्गों के लिए खतरे की घंटी है जो अपनी बुढ़ापा पेंशन 3 या इससे ज्यादा महीने के पश्चात ही निकालते हैं। अगर आप के घर में भी कोई ऐसे बुजुर्ग हैं जिन्होंने पिछले 3 महीने से अपनी पेंशन नहीं निकाली है तो वह तुरंत बैंक जाकर आज ही पेंशन निकाल लें क्योंकि ऐसा नहीं करने पर उनकी old age pension सरकार के खाते में वापिस चली जाएगी।

सरकार के खाते में वापस जाने वाली सरकार उस समय तक वापस नहीं करेगी, जब तक कि सरकार इस बात को लेकर संतुष्ट नहीं हो जाती कि आपने रूटीन में ही अपनी पेंशन नहीं निकाली है।

पंजाब सरकार ने जारी किया फरमान

पंजाब सरकार के ही विभाग की तरफ से इस तरह का एक फरमान जारी किया गया है कि अब हर महीने रिपोर्ट तैयार किया जाएगी कि ऐसे कितनी गिनती में बुजुर्ग हैं। जिन्होंने अपने बुढ़ापा पेंशन पिछले 3 महीने से नहीं निकाली है। इस रिपोर्ट के मद्देनजर ही उन सभी बैंक खाते से पेंशन को वापस सरकार के खाते में ट्रांसफर करवा लिया जाएगा।

टेंशन लेने के लिए देना पड़ेगा स्पष्टीकरण

जिन बुजुर्गों की 3 महीने से ज्यादा की पेंशन वापस चली जाएगी उन्हें सरकारी दफ्तर में जाकर स्पष्टीकरण देना होगा कि आखिरकार उन्होंने अपनी पेंशन क्यों नहीं निकाली थी। जब तक बुजुर्गों की तरफ से यह स्पष्टीकरण नहीं दिया जाएगा तब तक उन्हें ना ही पिछली 3 महीने की पेंशन मिलेगी और ना ही आज भी पेंशन जारी की जाएगी।

यह भी पढ़े : पंजाब को लेकर केंद्र चिंतित, अमित शाह से कल मिलेंगे भगवंत मान

Gost पेंशनर के चलते लिया गया फैसला

सरकार के लगातार नोटिस में आ रहा था कि बड़े स्तर पर बुजुर्गों की मौत होने के पश्चात भी उनके परिवारिक मेंबर पेंशन को नहीं कटवाते हैं। जिस कारण बुजुर्गों के खाते में लगातार पेंशन जा रही है, जिसे सरकार Gost पेन्शन मान की चलती है। ऐसे मामलों के चलते ही यह फैसला लिया गया है कि जिन बुजुर्गों द्वारा 3 महीने तक पैसा नहीं निकाली जाती है उनके पैसे वापस लिए जाएं। ऐसे में जो बुजुर्ग अभी जिंदा होंगे वह खुद दफ्तर पहुंचकर अपना स्पष्टीकरण देते हुए पुरानी पेंशन के वापिस लेने साथ नई पेंशन शुरू करवा सकते हैं।

b

Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts

Share