चंडीगढ़/मोहाली, 20 अगस्त (ध्रुव)। पंजाब ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मोहाली स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (पीआईएलबीएस) में एक सप्ताह के भीतर तीन सफल Liver transplants किए गए हैं। इन तीन नई सर्जरियों के साथ संस्थान में अब तक कुल पांच सफल लिवर ट्रांसप्लांट हो चुके हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इसे पंजाब की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का लक्ष्य लोगों को सरकारी संस्थानों के माध्यम से आधुनिक सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है।
इन तीन ट्रांसप्लांट मामलों में परिवार के सदस्यों ने अपने करीबियों की जान बचाने के लिए लिवर (Liver transplants) का हिस्सा दान किया। एक मामले में पत्नी ने पति को, दूसरे में मां ने बेटी को और तीसरे मामले में बेटे ने पिता को लिवर का हिस्सा दान किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये मामले केवल चिकित्सा क्षेत्र की सफलता नहीं, बल्कि पारिवारिक प्रेम और त्याग की मिसाल भी हैं।
पीआईएलबीएस बनेगा Liver transplants सेवाओं का हब
डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार राज्यभर में लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं को मजबूत करने के लिए हब-एंड-स्पोक मॉडल पर काम कर रही है। इसके तहत पीआईएलबीएस मोहाली को मुख्य हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेज स्पोक के तौर पर काम करेंगे।
इस व्यवस्था के जरिए मरीजों की पहचान, जांच, रेफरल और ट्रांसप्लांट के बाद की देखभाल को उनके नजदीकी सरकारी संस्थानों से जोड़ने की योजना है। सरकार चारों सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी अंग प्रत्यारोपण से जुड़ा ढांचा मजबूत करने पर काम कर रही है।
मोहाली और पटियाला में जल्द शुरू होगी किडनी ट्रांसप्लांट सेवा
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी घोषणा की कि मोहाली और पटियाला में जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट सेवाएं शुरू की जाएंगी। इससे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गंभीर मरीजों के लिए उन्नत ट्रांसप्लांट सुविधाओं का दायरा और बढ़ेगा।
उन्होंने पीआईएलबीएस के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह और पूरी मेडिकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि इन सफल सर्जरियों से यह साबित होता है कि पंजाब के सरकारी संस्थान जटिल चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए जरूरी विशेषज्ञता और बुनियादी ढांचा लगातार विकसित कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :- Sugar prices : 17 दिनों में चीनी 20 महंगी