पंजाब

Punjab News: टीपर ने पुरे परिवार को लिया अपनी चपेट में

19 Views
Punjab News
Punjab News

Punjab News: टिप्पर की चपेट में आने से बाइक स्वर बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बाइक चलाने वाला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस हादसे के दौरान नजदीकी लोगों ने महिला व बच्चे को नजदीकी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला वह बच्ची को मृतक घोषित कर दिया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांचपड़ताल शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। Punjab News

पुलिस के अनुसार नंद किशोर पुत्र शाकीन चंद निवासी बैह दुलो थाना तलवाड़ा ने बताया कि वह पत्नी मधुबाला और 3 वर्षीय बेटी अश्या के साथ मुकेरिया के गांव जहांपुर की तरफ जा रहे थे। वह जब मुकेरियां के जालंधर पठानकोट मुख्य मार्ग पर बांग्ला चुंगी के करीब पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में पत्नी वह बेटी की मृत्यु हो गई है। पुलिस की तरफ से घटना को अंजाम देने वाले टिप्पर की तलाश जारी है और लगातार सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। Punjab News

यह भी पढ़े:

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts