पंजाब

Punjab Police: ढाबे मालिक पर हमला करने वालो को पुलिस ने किया काबू

53 Views
Punjab Police
Punjab Police

दी स्टेट हेडलाइंस
समाना 20 जनवरी
Punjab Police: पिछले दिन पंडित ढाबे के मालिक पर चाकू से हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी एसपी सौरव जिंदल, डीएसपी नेहा अगरवाल, सिटी पुलिस समाना इनचार्ज जीएस सिकंद की तरफ से एक प्रेस कांफ्रेंस कर दी गई है। Punjab Police

इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी सौरव जिंदल ने कहा कि पिछले दिन समाना के आंबेडकर चौंक पर मौजूद पंडित ढाबे के मालिक हर्ष कुमार पर रात करीब 10.30 कुछ हमलावरों की तरफ से चाकू के साथ हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था और मौके पर 20 हजार रूपए लेकर फरार हो गये थे। इस हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस की तरफ से केस दर्ज कर हमलावरों को पकड़ने के लिए सिटी पुलिस और सीआईए की स्पेशल टीम को गठित किया गया था। Punjab Police

समाना पुलिस को सफलता मिली जब इस केस में मुख्य दोषी फ़तेह सिंह वासी अमामगढ़  और इनके साथ 2 नाबालिक दोषी को गिरफ्तार किया गया है और इन तीनो को मानयोग कोर्ट में पेश किया जायेगा। उन्होंने ने कहा कि हमले के दौरान वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने ने कहा कि फ़तेह सिंह पर पहले भी वारदात को लेकर केस दर्ज है।   Punjab Police

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts