पंजाब

Punjab SSS Board Mohali ने बम्पर भर्ती निकाली

32 Views
Punjab SSS Board Mohali
Punjab SSS Board Mohali

दी स्टेट हेडलाइंस
मोहाली
पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड मोहाली (Punjab SSS Board Mohali) की तरफ से ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट के लिए नौकरीयो के लिए आवेदन मांगे है। इसमें कितनी पोस्ट है कौन कौन अप्लाई कर सकता है पूरी जानकारी के लिए पूरा पढ़े।

SSSB मोहाली की तरफ से ग्रेजुएशन पास और साथ ही कंप्यूटर की नॉलेज है तो आप ये वैकेंसी के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इस पोस्ट में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर और स्टेनोटाइपिस्ट के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

यह खबर भी पढ़े :

Punjab SSS Board Mohali: ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर कोर्स जरुरी

PSSSB की इन भर्तियों में अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाना होगा, ये भर्तियां ग्रुप बी और ग्रुप सी की हैं। इसमें कुल 70 पद भरे जाएंगे, जिसमे 67 पद स्टेनोटाइपिस्ट, 2 पद सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के और 1 पद जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के है।

इस भर्तियो में अप्लाई करने के लिए मैट्रिक तक पंजाबी जरुरी है और इसके साथ ही मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री, कंप्यूटर की अच्छी जानकारी और इस पर काम करने का अनुभव भी होना चाहिए। इन पद के लिए उम्र सीमा 18 से 37 साल तय की गई है। Punjab SSS Board Mohali

इस भर्तियो में आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये देने होंगे और एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपये, एक्स-सर्विसमैन और डिपेंडेंट के लिए 200 रुपये और पीएच कैटेगरी के लिए शुल्क 500 रुपये फीस राखी गई है। Punjab SSS Board Mohali

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts