चंडीगढ़

हिमाचल में बारिश का कहर, पंजाब में एक बार फिर बढ़ा खतरा

10 Views

-- आज और कल भी जारी रहेगी हिमाचल में बरसात, पंजाब में आएगा सारा पानी

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बादल अपना कहर बरपा रहे हैं जिसके चलते मूसलाधार बारिश कई इलाकों को फिर से नुकसान पहुंचा रही है। पहाड़ी इलाकों में चल रही इस बारिश के चलते जहां एक तरफ भाखड़ा डैम का पानी खतरे के पास पहुंच चुका है तो वही पहाड़ी इलाकों में पड़ रही बरसात का पानी घग्गर की तरफ बढ़ रहा है। इस स्थिति के चलते पंजाब में एक बार फिर से खतरा पैदा हो सकता है।

अभी तक पंजाब के सैकड़ों गांव में अभी तक पानी खड़ा है तो सैकड़ों गांव की तरफ पहाड़ी इलाकों की तरफ से पानी आ रहा है। जिसके चलते पंजाब का प्रशासन अलर्ट पर चल रहा है हो सकता है कि आने वाले 24 से 48 घंटे में पंजाब के कुछ इलाकों की स्थिति पहले जैसी बन जाए। परंतु यहां पर राहत की बात यह है कि पंजाब में बरसात नहीं होने के चलते आसमान से पानी नहीं बरस रहा है। जिस कारण पहाड़ी इलाकों से आने वाले पानी का कहर घग्गर दरिया के आसपास के गांवों को ही होगा। बल्कि अन्य जगह पर इसका असर देखने को नहीं मिलेगा।

येलो अलर्ट पर चल रहा है हिमाचल

यहां बताने योग्य है कि पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से भारी बरसात को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया हुआ है जिसके चलते आम लोगों को जहां पहाड़ी इलाकों की तरफ आने से रोका जा रहा है । वही उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 24 से 48 घंटे के बीच में मूसलाधार बारिश पहाड़ी इलाकों में जारी रह सकती है जिसके चलते बरसाती नालों में दरिया का स्तर एक बार फिर से बढ़ सकता है। इसलिए हिमाचल प्रशासन एक बार फिर से अपनी टीमों को लेकर किसी भी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए तैयार बैठा है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts